रामझरना खरसिया मार्ग पर बड़ा हादसा…ट्रक की ठोकर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत…आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम…
रामझरना खरसिया मार्ग पर बड़ा हादसा…ट्रक की ठोकर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत…आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम…
रामझरना खरसिया मार्ग पर हुए भीषण हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना का सबसे भयावह और संवेदनशील पहलू यह रहा कि हादसे में जान गंवाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती थी। महिला की मौत के बाद भी उसके गर्भ में पल रहे शिशु की धड़कन कई घंटों तक चलती रही।
यह खबर सामने आते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी इस मर्मांतक दृश्य के बारे में सुना, उसकी आंखें नम हो गईं। एक मां की सांसें थम चुकी थीं, लेकिन उसकी कोख में पल रही जिंदगी कुछ समय तक जीवन के लिए संघर्ष करती रही।
स्थाफ़नीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर बेहतर चिकित्सीय सुविधा और त्वरित उपचार मिलता तो शायद स्थिति कुछ और हो सकती थी। घटना के बाद लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मृतक परिवार को तत्काल सहायता देने की मांग की है।
यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि कई सवाल छोड़ गया है। तेज रफ्तार, लापरवाही और व्यवस्थाओं की कमी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।
टिप्पणियाँ