सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चांपा: ICICI बैंक फर्जीवाड़े में नया खुलासा, नागपुर से फोन पर खुली पोल, मैनेजर-RMA ने अस्पताल पहुंचकर मांगी माफी, समझौते का बनाया दबाव



_30 अप्रैल 2026, चांपा_  
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  

ICICI Bank चांपा शाखा में 13 लाख की फर्जी FD के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। खाताधारक मंजू रामचन्द्र रावत को FD की जानकारी तब मिली जब बैंक के मुख्य कार्यालय नागपुर से हस्ताक्षर मैच न होने पर फोन आया। इसके बाद साफ हुआ कि उनके खाता क्रमांक 177401502461 से बिना सहमति FD कर दी गई। 

*अस्पताल पहुंचकर बनाया समझौते का दबाव:* पीड़िता का आरोप है कि 17 अप्रैल 2026 को शाखा प्रबंधक नितेश कुमार दुबे तथा RMA मंजित रोशन प्रधान उनके कार्यस्थल शासकीय अस्पताल पहुंचे। दोनों ने गलती स्वीकार करते हुए मामले को आपसी समझौते से समाप्त करने का दबाव बनाया। 

*कर्मचारी दे चुका है लिखित माफीनामा:* इससे पहले 13/03/2026 को कर्मचारी नितेश दूबे ने लिखित क्षमा-याचना में कबूला था कि "बिना आपकी अनुमति FD बनाया, हस्ताक्षर की गलती मेरी है।" यह पत्र 17/04/2026 को रिसीव हुआ। 

*मैनेजर का बयान:* वहीं ब्रांच मैनेजर नितेश दुबे का कहना है कि "प्रार्थी द्वारा शिकायत की गई है, किसकी गलती से हुई इसकी जांच चल रही है। पैसा सुरक्षित है, कभी भी निकाल सकती हैं।"

*पीड़िता की मांग:* मंजू रामचन्द्र रावत ने पूरे प्रकरण को बैंकिंग नियमों, ग्राहक विश्वास और सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन बताया है। उन्होंने बैंक प्रबंधन से निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक व विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

टिप्पणियाँ