उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले चरन सिंह लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने परिवहन विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तत्काल प्रभाव से उप परिवहन आयुक्त एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले कर दिए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 28 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।जारी सूची में झांसी में तैनात उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) के०पी० सिंह गौर को उप परिवहन आयुक्त (यात्रीकर), मुख्यालय लखनऊ के महत्वपूर्ण पद पर भेजा गया है। वहीं मुख्यालय में तैनात संजय सिंह को झांसी परिक्षेत्र का नया उप परिवहन आयुक्त बनाया गया है।इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। तबादला सूची में गाजियाबाद, कानपुर नगर, प्रयागराज, मिर्जापुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, प्रतापगढ़, देवरिया, बिजनौर, शामली, एटा, कुशीनगर, हमीरपुर, आजमगढ़, पीलीभीत, इटावा सहित कई जनपद शामिल हैं।शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।परिवहन विभाग में हुए इस बड़े बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई तैनातियों से विभागीय कार्यों में गति आएगी तथा प्रवर्तन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी। संवाददाता हेडलाइन:"परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: यूपी सरकार ने 28 अधिकारियों के किए तबादले, झांसी के के.पी. सिंह गौर मुख्यालय भेजे गए"।
30 मई 2026