ग्राम पंचायत पतरापाली में शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित, कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों ग्रामीण कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल
25 मई 2026
खरसिया – खरसिया क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत पतरापाली में शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम में झीरम घाटी में शहीद हुए प्रदेश के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय नंदकुमार पटेल, स्वर्गीय दिनेश पटेल सहित सभी शहीदों को नम आंखों से याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा में कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों, सामाजिक समरसता एवं संगठन की मजबूत कार्यशैली से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं गरीब वर्ग के हित में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आम जनता की आवाज बनकर कार्य करती रही है।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष धनंजय बयाल, किसान प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष धरमलाल साहू एवं खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस संजय चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव, गरीब, किसान, मजदूर एवं समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा करने वाली पार्टी है और यही कारण है कि लगातार लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं।
इस दौरान अंशु उरांव, आस्था कंवर, तनु कंवर, राधा उरांव, डॉली उरांव, घनश्याम सिदार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी की रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी सोच पर विश्वास जताया। नवप्रवेशी सदस्यों ने कहा कि क्षेत्रीय नेतृत्व की सक्रियता एवं कांग्रेस पार्टी की विकासवादी सोच से प्रभावित होकर वे पार्टी से जुड़े हैं तथा आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने नवप्रवेशी सदस्यों का कांग्रेस गमछा पहनाकर स्वागत किया तथा पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता छबीलाल वैष्णव, ग्राम पंचायत पतरापाली की सरपंच तिलकुंवर, खोजराम राठिया, भूतपूर्व सरपंच छेदीलाल राठिया, संतोष पटेल, कल्पना बाई, दुखनी बाई, नेतराम पटेल, उपसरपंच छोटे देवगांव, लक्ष्मण राठिया, बांके बिहारी राठिया, चांदनी चौहान, लिलेश्वरी राठिया, हेमबाई राठिया, जितेंद्र धनवार, अशोक राठिया, भूपेंद्र राठिया एवं सोनलाल चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी की विकासवादी सोच एवं जनसेवा की भावना से लगातार लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। आने वाले समय में गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने एवं आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।