-->
तीन साल के मूल्यांकन में सूरजपुर के 3 स्कूल टॉप-5 में

तीन साल के मूल्यांकन में सूरजपुर के 3 स्कूल टॉप-5 में

बतरा, जयनगर और प्रेमनगर ने बढ़ाया मान, तीन वर्षों के प्रदर्शन के आधार पर मिली सफलता
बरौल सूरजपुर ।    जिले ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पिछले तीन वर्षों के पीएम श्री योजना के स्कूलों के प्रदर्शन मूल्यांकन में राज्य के शीर्ष पांच स्कूलों में जिले के तीन स्कूल शामिल हुए हैं। इनमें पीएम श्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतरा, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर तथा पीएम श्री शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रेमनगर शामिल हैं। इस उपलब्धि के बाद जिले में खुशी का माहौल है।
यह उपलब्धि रायपुर में आयोजित पीएम श्री योजना के स्कूलों के प्राचार्यों की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में सामने आई। प्रशिक्षण में स्कूलों की गुणवत्ता, नवाचार, प्रभावी नेतृत्व तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।
जिले के प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों ने प्रशिक्षण में भाग लेते हुए आधुनिक शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। जिला परियोजना अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों, प्राचार्यों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। जिला प्रशासन का लक्ष्य जिले के हर स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है।
जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि पीएम श्री योजना का उद्देश्य स्कूलों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और अनुकरणीय शिक्षा का केंद्र बनाना है। राज्य के शीर्ष पांच में जिले के तीन स्कूलों का स्थान प्राप्त करना शिक्षकों की प्रतिबद्धता और प्रभावी नेतृत्व का प्रमाण है।
जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू ने कहा कि यह सफलता शिक्षा विभाग, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। सूरजपुर जिला आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article