-->
प्रगतिशील छग सतनामी समाज खरसिया ने किया आदर्श ग्राम फूलबंधिया में प्रतिभावान सम्मान समारोह

प्रगतिशील छग सतनामी समाज खरसिया ने किया आदर्श ग्राम फूलबंधिया में प्रतिभावान सम्मान समारोह



खरसिया आदर्श ग्राम फूलबंधिया में प्रगतिशील छग सतनामी समाज खरसिया द्वारा किया गया प्रतिभावान बच्चों का‌ सम्मान।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
तत्पश्चात रामनारायण भारद्वाज जी के अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि धनंजय बायल, तथा शांति महिपाल पंकज जी के आदित्य में समाज के सभी पदाधिकारीयों के सहयोग से कार्यक्रम संचालित किया 
गया। उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। आमंत्रित 
वक्ताओं ने अपने विचार को उद्बोधन, कविता,गीत व प्रसंग के माध्यम से बच्चों को उनके भविष्य के लिए जागरुक किया गया।और सबने शिक्षा को आगे बढ़ाने हेतु सहयोग करने कि बात कही।और बच्चों को सभी ने बधाई दिया और उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की
प्रतिभावान सम्मान समारोह में
खरसिया क्षेत्र के 21मेरिटधारी बच्चे शामिल हुए।
 सत्य 2026मे 10वी 12वी के मैरिट धारी 
ऐसे बच्चे जिन्होंने 75%से अधिक अंक अर्जित किए हैं। एवं जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित बच्चे, श्रेष्ठा में चयनित हुए बच्चे जवाहर उत्कर्ष में चयनित बच्चों का भी मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। समाज के मार्गदर्शक श्याम कुमार बंजारे जी द्वारा सभी प्रतिभावान बच्चों को
सप्रेम भेंट दिया गया। 
सम्मान समारोह में विशेषकर सक्रिय समाजिक पदाधिकारी प्रगतिशील छग सतनामी समाज खरसिया के महासचिव मनी राम सोनी, प्रवक्ता संरक्षक राकेश नारायण बंजारे, कार्यक्रम प्रभारी भोजराम दीपक, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश बंजारे, महासचिव लोचन बंजारे, संरक्षक हरप्रसाद ढेढे, संरक्षक श्याम कुमार बंजारे, कार्यकारिणी सदस्य सदानंद बंजारे, गजाधर बंजारे, अशोक, समाजिक कार्यकर्ता तोरण लक्ष्मे, अशोक जांगड़े, आनंद राम, विजय कुर्रे,मोहर साय , झनक राम, मोहनलाल भारद्वाज, दिलीप भारद्वाज,विनोद कुमार भारद्वाज, सुरेश कुर्रे, प्रो .के पी टंडन, विरेन्द्र भारद्वाज,आकाश दीपक, सावित्री कुर्रे, आदि सैकड़ों के संख्या में गणमान्य नागरिकगण,माता बहने,प्यारे बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम समापन पर उपस्थित सभी 
सदस्यों को स्वल्पाहार कराया गया।
कार्यक्रम की संचालन प्रियंका गुप्ता ने किया


विशेष संवाददाता छग.यशोदा यादव

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article