-->
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  अवसर पर   विकासखंड बिलाईगढ़ के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर विकासखंड बिलाईगढ़ के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया योगाभ्यास


 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर  

विकासखंड बिलाईगढ़ के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया योगाभ्यास



बिलाईगढ़ - 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन बिलाईगढ़ मुख्यालय में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।




पवन जायसवाल सभापति प्रतिनिधि जनपद सदस्य बिलाईगढ़, कमलेश सिदार तहसीलदार,प्रतीक प्रधान सीईओ बिलाईगढ़,आर के कोशले बीईओ बिलाईगढ़ ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। योग प्रशिक्षक भागवत प्रसाद साहू सहयोगी प्रशिक्षक कलेश्वर साहू द्वारा विभिन्न योगासन ग्रीवा चालन,ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन,अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन,भद्रासन,वक्रासन, हलासन,कपालभाति,अनुलोम विलोम प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। उपस्थित लोगों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर सीईओ प्रतीक प्रधान ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम है। योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर व्यक्ति स्वस्थ, अनुशासित एवं तनावमुक्त जीवन जी सकता है।

कार्यक्रम दौरान गोविंद अजय व्यायाम शिक्षक, पी जायसवाल प्राचार्य सेजेस ,दिनेशकांत आदित्य समन्वयक,स्वास्थ्य टीम,विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के शिक्षक-छात्र एवं आमजन उपस्थित रहे।


साइंस वाणी न्यूज़ 

संवाददाता हीरासेन खरे

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article