-->
योग के रंग में रंगा खरसिया: स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

योग के रंग में रंगा खरसिया: स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस






खरसिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को खरसिया स्थित स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य एवं गरिमामय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों,


 सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।




कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रवीण तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, नगर पालिका उपाध्यक्ष बंटी सोनी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गबेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एल.एन. पटेल, गिरधारी गबेल, नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, पार्षद अरुण चौधरी, शाहिल (चीनू) शर्मा, महामंत्री मनीष रावलानी, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता जयप्रकाश डनसेना, हर्ष अग्रवाल, कमलेश नायडू, लक्ष्मी पटेल, छोटू गबेल, राहुल अग्रवाल, प्रेम ठाकुर, दिनेश नायडू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि, योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवन जीने की कला है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और व्यक्ति ऊर्जावान बना रहता है।"




वहीं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रवीण तिवारी ने कहा कि, "21 जून को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाती है। योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज विश्वभर में अपनाया जा रहा है। स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए।"




कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। पूरे परिसर में उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित रूप से योग करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

"योग अपनाएं, रोग भगाएं" के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।






Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article