-->
जिला परिवहन कार्यालय के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने आयुक्त को लिखा पत्र,आरटीओ ने जताई चिंता

जिला परिवहन कार्यालय के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने आयुक्त को लिखा पत्र,आरटीओ ने जताई चिंता

 


जिला परिवहन कार्यालय के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने आयुक्त को लिखा पत्र,आरटीओ ने जताई चिंता 

साइंस वाणी न्यूज,,कोरबा। जिला परिवहन कार्यालय कोरबा के आसपास बढ़ते अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) अतुल असैय्या ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कार्यालय परिसर के सामने स्थित भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने का अनुरोध किया गया है।



जानकारी के अनुसार,जिला परिवहन कार्यालय के सामने ग्राम रामपुर स्थित खसरा नंबर 203/1 की भूमि का एक हिस्सा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, संभाग कोरबा को संभागीय कार्यालय भवन निर्माण के लिए आबंटित किया गया है। उक्त भूमि पर वर्तमान में कई ठेला, गुमटी और अस्थायी दुकानें संचालित हो रही हैं, जिन्हें अवैध अतिक्रमण बताया गया है।


आरटीओ ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इन ठेला-गुमटियों में कुछ लोगों द्वारा ऑनलाइन आवेदन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। ये लोग ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन एवं अन्य परिवहन संबंधी कार्यों के लिए कार्यालय आने वाले आवेदकों से संपर्क कर शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग करते हैं। इससे आम नागरिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है।


पत्र में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार की गतिविधियों की शिकायतें सोशल मीडिया के माध्यम से भी सामने आ रही हैं, जिससे शासन और परिवहन विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। आरटीओ ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यालय परिसर के आसपास ऐसे अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाना आवश्यक है।


क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने नगर निगम आयुक्त से अनुरोध किया है कि जिला परिवहन कार्यालय के आसपास स्थित सभी अवैध ठेला-गुमटियों एवं अतिक्रमण को हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों को पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध हो सकें तथा शासन की छवि भी बनी रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article