-->
रायगढ़ जिला इकाई पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यशाला संपन्न

रायगढ़ जिला इकाई पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यशाला संपन्न


खरसिया - पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की रायगढ़ जिला इकाई द्वारा खरसिया रेस्ट हाउस में सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यशाला का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, पत्रकारिता, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति, छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं नमन के साथ किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में रायपुर से पधारे प्रदेश संरक्षक विश्व प्रकाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, प्रदेश महासचिव निहारिका श्रीवास्तव एवं प्रदेश प्रवक्ता नसीम कुरैशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष बंटी सोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही जिला अध्यक्ष किशोर कुमार चौहान, जिला महासचिव संजय गुप्ता, जिला सचिव यशोदा यादव एवं जिला मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिला अध्यक्ष किशोर कुमार चौहान के नेतृत्व में आयोजित उद्बोधन कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता नसीम कुरैशी ने संगठन की मजबूती, पत्रकारिता के मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे। प्रदेश संरक्षक विश्व प्रकाश शर्मा ने पत्रकारों की निर्भीकता, सामाजिक दायित्वों एवं समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने संगठन को मजबूत, संगठित एवं एकजुट बनाए रखने का संदेश दिया, वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष बंटी सोनी ने संगठन के कार्यों की सराहना की।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने पत्रकारिता के विभिन्न आयामों, पत्रकारों की जिम्मेदारियों एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने का एक सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन प्रदेश के पत्रकारों के लिए एक मजबूत, विश्वसनीय एवं सम्मानित मंच बनकर उभरा है। संगठन पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के साथ-साथ पत्रकारिता के उच्च आदर्शों एवं सामाजिक दायित्वों को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में संगठन लगातार विस्तार कर रहा है तथा पत्रकार सम्मान समारोह, प्रशिक्षण कार्यशालाओं, सामाजिक जागरूकता अभियानों एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संगठन द्वारा शिक्षा, समाजसेवा, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य भी किया जा रहा है।
कार्यक्रम का सफल संचालन बी.डी. चौहान द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष हेमंत टंडन, जिला मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी, यशवंत डनसेना, महेंद्र सिदार, खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष बालकराम पटेल, ब्लॉक सचिव बी.डी. चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष आशुतोष पटेल एवं ब्लॉक मीडिया प्रभारी दीपक डनसेना सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
सम्मानित प्रतिभागी
प्रशांत सिंह ठाकुर (शिक्षक)
धीरज राठौर (वरिष्ठ पत्रकार)
फूलबाई चौहान (छत्तीसगढ़ मानव अधिकार)
दिनेश धीरहे (बैंकिंग क्षेत्र)
शंभू डनसेना (ड्राइवर संघ अध्यक्ष)
यश राज यादव
ईशा उरांव
भाविका केवट
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभागियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाकर पत्रकारों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया गया। पत्रकारों के हितों, समाज सेवा और जनजागरूकता के क्षेत्र में संगठन की भूमिका को उपस्थित जनसमुदाय ने सराहनीय एवं प्रेरणादायक बताया।

विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ यशोदा यादव

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article