-->
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से 1500 किडनी मरीजों को मिला निःशुल्क डायलिसिस सेवा*

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से 1500 किडनी मरीजों को मिला निःशुल्क डायलिसिस सेवा*


 *प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से 1500 किडनी मरीजों को मिला निःशुल्क डायलिसिस सेवा*


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 जुलाई 2026/जिला अस्पताल सारंगढ़ में प्रधानमंत्री नि:शुल्क डायलिसिस सेवा में 1500 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क सफल डायलिसिस किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में किडनी रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए जीवनधारा नि:शुल्क डायलिसिस सेवा का लाभ मिला हैं। इस सुविधा के सुचारू संचालन से अब स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ता, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बड़ी बचत हो रही है।


राज्य शासन के समर्पित मेडिकल टीम डायलिसिस यूनिट की इस सफलता का मुख्य आधार है। यहाँ के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी विशेषज्ञ सेवा भावना से कार्य कर रहे हैं। हर मरीज की स्थिति पर चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा चौबीसों घंटे पैनी नजर रखी जाती है। संक्रमण मुक्त और पूरी तरह सैनिटाइज्ड वातावरण में समयबद्ध तरीके से सत्रों का संचालन किया जा रहा है।


प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से क्रोनिक किडनी के मरीजों में खून की कमी, यूरिन से जुड़े कई समस्या, पैरो और चेहरे में सूजन आना, थकान, उक्त रक्तचाप, अनिद्रा, भूख में कमी, त्वचा में खुजली, मासपेशियों में झनझनाहट होना, सांस लेने में तकलीफ होना, शरीर के वजन में अचानक बदलाव आना, सिर दर्द होना आदि प्रकार के बीमारी से मरीजों को राहत मिला है।


*क्या है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (पीएमएनडीपी)* 


स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) नागरिकों को नि:शुल्क डायलिसिस और एपीएल (गरीबी रेखा से ऊपर) मरीजों के लिए रियायती दर पर डायलिसिस सेवाएं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 7 अप्रैल 2016 से अब तक संचालित किया जा रहा है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article