बिर्रा: 7 जुलाई से लापता बुजुर्ग का शव महानदी में मिला, परिजनों में कोहराम; मर्ग कायम, PM रिपोर्ट का इंतजार
09 जुलाई 2026
_जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग साहेबलाल पटेल का शव गुरुवार को ग्राम किकिरदा के पास महानदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। साहेबलाल पटेल 7 जुलाई की शाम से घर से लापता थे।परिजन और ग्रामीण लगातार तलाश कर रहे थे। बिर्रा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग क्रमांक 23/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऐसे मिला शव: नदी में तैरता दिखा मिली जानकारी के अनुसार मृतक साहेबलाल पटेल, पिता मलेछराम पटेल, उम्र 64 वर्ष, निवासी ग्राम बसंतपुर थे।7 जुलाई की शाम वे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था।
गुरुवार को ग्राम किकिरदा के पास महानदी में एक शव तैरता दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने बिर्रा पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की पहचान साहेबलाल पटेल के रूप में की।
पोस्टमार्टम से होगा कारण स्पष्ट
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण पानी में डूबना प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है।