डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार मे डॉ. रमेश कुमार सुखदेवे के मार्ग दर्शन में ग़रीब परिवार के बच्चों को मुफ्त शिक्षा
09 जुलाई 2026
रायपुर। साइंस वाणी
डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग, में पिछले ५ , ६ वर्षों से डॉ रमेश कुमार सुखदेवे साहब के मार्ग दर्शन में ग़रीब परिवार के बच्चों को मुफ्त शिक्षा कोचिंग के साथ ही शिक्षण सामग्री भी प्रदान की जाती है, क्लास वन से आठवीं कक्षा तक के छात्र जिनकी औसत संख्या बीस से पच्चीस तक रहती हैं । कोचिंग का समय संध्या 5:30 बजे से 7:00 बजे तक का रहता है । और भी पालकों को यह जानकारी दी जाती रहती हैं । इसमें जो शिक्षित और सेवा निवृत सदस्य जिनको शिक्षा ज्ञान का दान करने की इक्षा हो ऐसे साथियों के सहयोग की आवश्यकता है ।इस कार्य में सतत् योगदान, मैत्रेयी महिला समिती और भारतीय बौद्ध महा सभा वार्ड शाखा डी डी नगर का रहता है ।
उक्त प्रेष विज्ञप्ति इंजीनियर सी डी खोबरा गड़े द्वारा इस संस्था का प्रचार प्रसार के लिए जानकारी दी जा रही हैं ।