कांकेर कोतवाली में ई-मालखाना का शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नई पुलिस वाहनों को दिखाई हरी झंडी
11 जुलाई 2026
बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर
कांकेर। जिले के कोतवाली थाना परिसर में आज आधुनिक पुलिस व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ई-मालखाना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने फीता काटकर ई-मालखाना का उद्घाटन किया तथा पुलिस विभाग को उपलब्ध कराए गए नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित ई-मालखाना व्यवस्था से जब्त सामग्री का सुरक्षित एवं पारदर्शी रिकॉर्ड संधारित होगा, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी बनेगी। वहीं नए वाहनों के शामिल होने से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आपातकालीन पुलिस सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में कांकेर पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार राखेचे, जिले के पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। साथ ही कांकेर सांसद भोजराज नाग, कांकेर विधानसभा विधायक आसाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, नगर पालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन अतिथियों द्वारा पुलिस विभाग की आधुनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन करने और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दिए