भैंनापारा में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ: डॉ. हितेश गवेल के मुख्य आतिथ्य में वन महोत्सव संपन्न
खरसिया। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए वन परिक्षेत्र खरसिया अंतर्गत परिक्षेत्र सोनबरसा के ग्राम भैंनापारा में वन विभाग द्वारा भव्य वन महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कैंपा मद से कक्ष क्रमांक 1194 पी.एफ. की 18.45 हेक्टेयर वन भूमि पर 18,450 मिश्रित प्रजाति के पौधों—कचनार, सागौन, जामुन, आम एवं खम्हार—का वृक्षारोपण किया जाएगा।
वन परिक्षेत्राधिकारी श्रीमती लीला पटेल ने बताया कि कैंपा योजना के अंतर्गत सोनबरसा, भैंनापारा एवं गीधा की वन भूमि का चयन किया गया है। योजना के तहत पौधों की 10 वर्षों तक सुरक्षा एवं देखरेख सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए फेंसिंग, जल आपूर्ति, सुरक्षा गार्ड सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अपने-अपने नाम की पट्टिका के साथ पौधारोपण किया तथा पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि का संदेश
जनपद पंचायत खरसिया के उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य डॉ. हितेश गवेल ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल करने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि का संबोधन
जिला पंचायत सदस्य श्री बलदेव कुर्रे ने कहा कि पौधारोपण तभी सफल होगा जब प्रत्येक पौधा सुरक्षित रहकर वृक्ष बने। उन्होंने वन विभाग के साथ-साथ ग्रामीणों से भी इस अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देने का आग्रह किया।
यह वृहद वृक्षारोपण परियोजना खरसिया विकासखंड के लिए शासन की महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पहल है, जिससे आने वाले वर्षों में पूरा क्षेत्र हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण संतुलित बनेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित
डॉ. हितेश गवेल (मुख्य अतिथि), बलदेव कुर्रे (जिला पंचायत सदस्य), लक्ष्मी पटेल, अनहित भैंनाजी, शुकवारीन सिदार, मोती महंत, योगेंद्र सिंह पांडे, ओमप्रकाश राठौर, शिवचरण महिष, रिंकू महंत, सुरेश चौहान, प्रियंका चौहान, मनोज कुमारी, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं, ग्रामवासी तथा वन विभाग खरसिया के वन परिक्षेत्राधिकारी श्रीमती लीला पटेल, विजय दीक्षित, टंकेश्वर राठिया, गोवर्धन राठौर एवं समस्त वन अमला उपस्थित रहे।
संवाददाता
किशोर कुमार चौहान
साइंस वाणी न्यूज़




