गोरपार में विकास की रफ़्तार तेज सरपंच श्रीमती भुवन बाई राठिया की पहल से कसाईपाली मार्ग पर सीसी रोड निर्माण शुरू, ग्रामीणों में खुशी की लहर
गोरपार, दिनांक 06 जुलाई 2026। ग्राम पंचायत गोरपार में विकास कार्यों को नई गति देते हुए सरपंच श्रीमती भुवन बाई राठिया के नेतृत्व में कसाईपाली बस्ती जाने वाले मार्ग पर सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। वर्षों से ग्रामीणों द्वारा इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। अब निर्माण कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
भूमि पूजन के अवसर पर उपसरपंच चुडवान राठिया ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक गांव और बस्ती तक बेहतर सड़क, मूलभूत सुविधाएं एवं विकास कार्य पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा ताकि ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम में उपसरपंच चुडावान राठिया, गुलाप सिंह राठिया, लाखन राठिया, रथराम राठिया, विष्णु महाराज, राजेश पटेल, सुनाराम गवेल, बोथराम, अशोक कुमार, नंदू पटेल, रामेश्वर राठिया, जागेश्वर राठिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने पंचायत की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सीसी रोड बनने से कसाईपाली बस्ती तक आवागमन आसान होगा और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने पंचायत से भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रखने की अपेक्षा जताई।

