देवघर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
26 जुलाई 2026
देवघर संवाददाता : अरविन्द यादव
देवघर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सारठ थाना क्षेत्र के सेंदरी अली और चितरा थाना क्षेत्र के उमेश दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी गूगल पे, फोनपे, एयरटेल पेमेंट बैंक और कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।