शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमरगा में 15 अगस्त 2026 को हर्षोल्लास रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।*
*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमरगा में 15 अगस्त 2026 को हर्षोल्लास रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।*
साइंस वाणी न्यूज रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- (कापू):-
शा.उ.मा. विद्यालय जमरगा वि.खं.धरमजयगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्षगांठ रुप में बड़े ही हर्षोल्लास एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। शाला का ध्वजारोहण शाला प्रबंध समिति के सदस्य यशोदा राठिया, सकीना राठिया के कर कमलों से किया गया! ध्वजारोहण के पश्चात सभी विद्यार्थियों द्धारा विद्यालय स्टाफ एवं पालक के मार्गदर्शन में पूरे बस्ती में स्वतंत्रता दिवस के नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। बीच बस्ती में स्थित महात्मा गाँधी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कराते हुए वरिष्ठ व्याख्याता श्री श्याम लाल राठिया जी द्वारा गाँधी के विचार एवं भारत के स्वतंत्रता में उनका योगदान को बताया गया ! इसके पश्चात पुनः रैली विद्यालय वापस हुई। जहाँ कुछ देर बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें कई विद्यार्थी डाँस, कविता, भाषण आदि में बढ़- चढ़ कर भाग लेकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किये! तत्पश्चात जनप्रतिनिधि, पालक, SMC अध्यक्ष एवं सदस्य बारी- बारी से विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए संबोधित किये। साथ ही साथ इस बीच विद्यालय में सत्र 2025 -26 के चयनित उत्कृष्ट 5 विद्यार्थियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। तत्पश्चात अंत में संस्था के प्राचार्य मानसिंह राठिया द्वारा अपने संबोधन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा किए।
उपरोक्त कार्यक्रम मेंआज विद्यालय के शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय बीडीसी मदन सिंह राठिया, सरपंच मंगलेश्वर राठिया सदस्य
सकीना राठिया, यशोदा राठिया, उर्मिला राठिया, प्रमिला राठिया, भीषम प्रसाद मिश्रा , टीका राम राठिया, पेलमा सरपंच शिवनंदन राठिया , ग्रामवासी ,गाँव के गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं पत्रकार बंधु गण उपस्थित रहे।
हेमंत कुमार टंडन
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़
