अखिल भारतीय धम्म ज्ञान परीक्षा 2026 का आयोजन बिलाईगढ़ में हुआ।
16 अगस्त 2026
सारंगढ बिलाईगढ़ (साइंस वाणी न्यूज) अखिल भारतीय धम्म ज्ञान परीक्षा 2026 का सफल आयोजन ज्ञान विज्ञान हायर सेकंडरी स्कूल बिलाईगढ़ में 16 अगस्त को हुआ ।
यह परीक्षा पूरे देश भर में अगस्त माह में हर वर्ष आयोजित किये जाते हैं ।जिसका परिणाम अशोका विजय दशमी के दिन घोषित किये जाते हैं प्रत्येक राज्य के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षाथियों को दीक्षा भूमी नागपुर की बुध्द धम्म प्रचार समिति की स्टाल से प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 2000 रुपये नगद इनाम दिए जाते है ।
अखिल भारतीय धम्म ज्ञान परीक्षा का फार्म अशोका वियजदशमी के दिन से लेकर मार्च माह तक भरे जाते हैं परीक्षार्थियो को डॉ बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा लिखित ग्रंथ बुध्द और उनका धम्म वितरित किये जाते हैं जिन्हें पढ़ कर परीक्षार्थी परीक्षा दिलाते हैं जिसमें 50 वस्तु निष्ठ प्रश्न पूछे जातें हैं जो 100 अंक की होती है। उत्तीर्ण होने वाले परीक्षाथियों को डॉ बाबा साहेब आंबेडकर विचार मंथन समिति नागपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जातें हैं
इस वर्ष बिलाईगढ़ परीक्षा केंद्र में जूनियर ग्रुप 18 वर्ष से कम उम्र वाले हिंदी माध्यम में16 अंग्रेजी माध्यम 4 इसी तरह सीनियर ग्रुप 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले 6 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए । जहा परीक्षा केंद्र ज्ञान विज्ञान हायर सेकंडरी स्कूल बिलाईगढ़ सुव्यवस्थित एवं शांति पूर्ण माहौल में परीक्षा संम्पन हुआ।
जहा परीक्षा केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुर्रे ,परीक्षा पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार रात्रे एवं टूकेश्वर बंजारे ने परीक्षाथियों को सीनियर एवं जूनियर ग्रुप अलग अलग दो कक्ष में बैठक व्यवस्था कर परीक्षा सम्पन्न कराये।
जिला ब्यरो नरेंद्र कुर्रे
जिला संवाददाता विरेन्द्र कुमार
सारंगढ बिलाईगढ़