-->
सारथी समाज की जिला कमेटी का शपथग्रहण समारोह संपन्न, मनहरण लाल सारथी बने जिला अध्यक्ष

सारथी समाज की जिला कमेटी का शपथग्रहण समारोह संपन्न, मनहरण लाल सारथी बने जिला अध्यक्ष

जांजगीर-चांपा। सारथी समाज जिला जांजगीर-चांपा की जिला कमेटी का शपथग्रहण समारोह रविवार को ग्राम बीरा स्थित चंडी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के स्वजातीय भाई-बहनों, नवयुवकों एवं समाजजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
समारोह में जिला अध्यक्ष मनहरण लाल सारथी सहित जिला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज के हित में कार्य करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और समाज के विकास में योगदान देने की शपथ ली।

इस अवसर पर समाजजनों ने नई जिला कमेटी को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने समाज में एकजुटता बनाए रखने के साथ शिक्षा, सामाजिक विकास और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

संवाददाता — सूर्य बरेट एवं नोहर लाल सारथी

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article