देवघर तीसरी सोमवारी को लेकर कावड़ियों का उमड़ा बोल बम का जत्था, दोनों राज्यो का प्रशासन अलर्ट
16 अगस्त 2026
देवघर संवाददाता : अरविन्द यादव
तीसरी सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ने लगा है। सुल्तानगंज के अजगविनाथ धाम से गंगाजल लेकर कावड़ियों के जत्थे लगातार बाबाधाम की ओर कूच कर रहे हैं।देवघर के पत्रकार अरविन्द यादव के नेतृत्व में भी कावड़ियों की पूरी टोली सुल्तानगंज पहुंची, जहां अजगविनाथ धाम में जल भरने के बाद सभी श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर यात्रा पर निकल पड़े हैं। रास्ते में हर तरफ बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।तीसरी सोमवारी को लेकर सुल्तानगंज से लेकर बाबाधाम तक कावड़ियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। अजगविनाथ धाम में भी जल उठाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार और बड़ी संख्या में कावड़ियों की मौजूदगी नजर आ रही है।इधर, संभावित भीड़ को देखते हुए बिहार और झारखंड प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कावड़िया रूट पर सुरक्षा,यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल और भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक टीमें लगातार सक्रिय हैं।