जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर यादव समाज की अहम बैठक यादव भवन में हुआ संपन्न
खरसिया। ग्राम पंचायत तलीकोट केंद्र के यादव भवन में यादव समाज की अहम बैठक आयोजित की गई !!
बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई !!
बैठक में जन्माष्टमी पर्व के आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया !!
साथ ही सभी केंद्र अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई !!
यादव समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समाज के सभी लोगों की सहभागिता से कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा !!
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया !!
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य
चन्द्रिका यादव — जिला सह सचिव
कमल यादव — जिला सचिव
जोगीराम यादव — तहसील अध्यक्ष, खरसिया
अजय यादव — तहसील उपाध्यक्ष
लकेश्वर यादव — तहसील सचिव
शनि पिंटू यादव — तहसील युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष
केंद्र अध्यक्ष:
शिवनारायण यादव — ग्राम तेलीकोट
कमल यादव — ग्राम अंजोरीपाली
नरेश यादव — ग्राम सरवानी
परमानन्द यादव — ग्राम कर्पीपाली
बलराम यादव — ग्राम कुनकुनी
शंकर यादव — ग्राम तिउर
टेकलाल यादव — संरक्षक, केंद्र अंजोरीपाली
पुनिराम यादव — केंद्र सचिव, ग्राम मौहापाली
घसिया यादव — केंद्र सचिव, ग्राम रानीसागर
सरद यादव — युवा प्रकोष्ठ, ग्राम तेलीकोट
सुरेश यादव — ग्राम तेलीकोट
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जन्माष्टमी पर्व को सामाजिक एकता, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

