-->
नेहरू महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित

नेहरू महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित

नेहरू महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय के हिंदी विभाग में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रनिर्माण तथा नशामुक्त युवा विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के जीवन का ही विनाश नहीं करता, बल्कि परिवार और समाज की जड़ों को भी कमजोर करता है। आज का युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहा है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को संकल्प लेना होगा। सामूहिक प्रयासों से ही एक सुदृढ़, स्वस्थ और विकसित भारत का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए संबंधित विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. आशा साहू ने कहा कि भारत अपनी युवा शक्ति, ज्ञान, संस्कार और विविधता के लिए विश्वभर में जाना जाता है। किंतु नशे की बढ़ती प्रवृत्ति ने परिवार, समाज और विशेष रूप से युवाओं के समक्ष गंभीर चुनौती उत्पन्न कर दी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना, जनपद ललितपुर के नोडल अधिकारी डॉ. ओ.पी. चौधरी ने कहा कि नशामुक्त भारत का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए परिवार, विद्यालय, महाविद्यालय, समाज, प्रशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना और प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम स्थान समृद्धि पाराशर, द्वितीय स्थान सिद्धि चौरसिया तथा तृतीय स्थान निकिता विश्वकर्मा को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में अतुल कुमार, समृद्धि, दीक्षा, सृष्टि, देसी, निकिता, खुशबू, अंजलि एवं सिद्धि चौरसिया सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी सहभागिता की।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्री हिमांश धर द्विवेदी, मनोविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सूबेदार यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत अग्निहोत्री, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित वर्मा, डॉ० वर्षा साहू, डॉ० प्रीति सीरौटिया, डॉ० रिचाराज सक्सेना, श्रीमती कविता पैजवार, विवेक पाराशर, फहीम बख्श, अनिल सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार ने किया। अंत में प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री हिमांश धर द्विवेदी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, निर्णायक मंडल एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जागरूकता और नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश 
मोबाइल नंबर -9616480737

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article