-->
परिवहन विभाग की सघन जांच में 10 वाहनों पर कार्रवाई, 22,300 रुपये का चालान

परिवहन विभाग की सघन जांच में 10 वाहनों पर कार्रवाई, 22,300 रुपये का चालान


संवाददाता बाल कृष्ण 
कोरबा। परिवहन विभाग द्वारा जिले में यातायात नियमों के पालन और वाहनों की जांच को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न मार्गों और क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 10 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22,300 रुपये का चालान काटा गया।
जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा सहित अन्य निर्धारित मापदंडों की जांच की गई। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक वाहन को परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। विभाग का उद्देश्य वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

परिवहन अधिकारी ने बताया कि कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की जांच का अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बढ़ने की उम्मीद है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article