-->
प्रयास आवासीय विद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर 26 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन, जीव विज्ञान एवं गणित विषय में लेटरल एंट्री से मिलेगा प्रवेश

प्रयास आवासीय विद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर 26 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन, जीव विज्ञान एवं गणित विषय में लेटरल एंट्री से मिलेगा प्रवेश

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान 
साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ

रायगढ़, 24 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय प्रबंधन ने जीव विज्ञान एवं गणित विषय के लिए कुल 11 रिक्त सीटों पर पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 26 सितंबर 2026 तक विद्यालय परिसर में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने का समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। शनिवार को भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विद्यालय के प्रशासकीय अधिकारी सह प्राचार्य के अनुसार वर्तमान में रिक्त सीटों में अनुसूचित जाति (अजा) वर्ग में बालकों के लिए 7 सीट, पीवीटीजी वर्ग में बालकों के लिए 3 सीट तथा सामान्य वर्ग में बालिका के लिए 1 सीट शामिल है। विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि रिक्त सीटों की संख्या परिवर्तनशील हो सकती है।
आवेदन के साथ विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं की मूल अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा प्राचार्य सत्यापन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की अपील की गई है।
प्रवेश प्रक्रिया एवं पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रभारी अधीक्षक श्री सुनील महंत से मोबाइल नंबर 9285290027 पर संपर्क किया जा सकता है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article