-->
देहदान के निर्णय पर चर्च में कुमार राज कश्यप का सम्मान

देहदान के निर्णय पर चर्च में कुमार राज कश्यप का सम्मान



*पेंड्रीडीह / जरहागांव (मुंगेली)* - जिला मुंगेली के नगर पंचायत जरहागांव में जन्मे और कृषक परिवार में पले-बढ़े कुमार राज कश्यप का देहदान करने के महत्वपूर्ण निर्णय पर सम्मान किया गया।

ग्रामीण परिवेश में रहकर गांव में ही शिक्षा प्राप्त करने वाले और अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र कुमार राज कश्यप बचपन से ही सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। सत्संगति से प्रेरित होकर उन्होंने अपने शरीर को मानव कल्याण के लिए दान करने का साहसिक निर्णय लिया है।

इस सराहनीय कार्य के लिए पेंड्रीडीह आवासीय चर्च में उन्हें परिवार सहित आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

सम्मान से अभिभूत होकर कुमार राज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, _"यह शरीर मानव समाज का है। मेरे इस शरीर से 10-20 डॉक्टर बनेंगे, जो लाखों-करोड़ों लोगों के जीवन को बचाने का कार्य करेंगे।"_

इस सम्मान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुमार राज की धर्मपत्नी एवं अनुराग वी.एम. स्कूल की संचालिका श्रीमती सुभद्रा राज कश्यप, चर्च के पास्टर राजेश माथुर, अमित सुखनंदन सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article