-->
डी डी नगर रायपुर में भिख्खुनी सुमेत्ता की धम्म देशना हुई

डी डी नगर रायपुर में भिख्खुनी सुमेत्ता की धम्म देशना हुई


 रविवार दिनांक ६ सितम्बर को प्रातः काल में, डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग में सर्वप्रथम तथागत बुद्ध एव बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष धूप, दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है । पूज्य भिक्खुनी सूमे त्ता जी ने त्रिशरण,पंचशील, बुद्ध, धम्म और संघ की वंदना कर, धम्म देशना में बताया कि तथागत बुद्ध ने अपने भिक्खू संघ के साथ ही उपासक,उपासिकाओं को सभी पूर्णिमा का महत्व समझाया और उन्हें आचरण शील बनाने के लिये चारीका करते हुए अपने धम्म का प्रचार प्रसार कर समस्त प्राणियों के कल्याण एव सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिये पंचशील का पालन कर दुख से मुक्ति पाई जा सकती हैं ।
 इस जगत के सभी प्राणी जो पृथ्वी पर, जल में और आकाश में रहते हुए अपना जीवन यापन करते हैं वे सभी सुखी रहें तथा एक दूसरे को कोई हानि ना पहुंचाएं जिससे जीवन का आनंद प्राप्त होता रहे यही कामना और विश्वास मन वचन और कर्म से हमे प्रेरित कर । अपने गुरु के प्रति आदर भाव रखने और जीवन यापन के लिये सदैव दान पारमिता का पालन करना चाहिये और अपने परिवार समाज के प्रति मैत्री भावना रखते हुए समाज के उत्थान में योगदान देना चाहिये ।अंत में धम्म पालन गाथा के साथ ही कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है ।सभी उपासको ने पूज्य भिख्खुनी जी को सादर अभिवादन करते हुए फल फूल और नगद राशि भेंट की ।
आज की उपस्थिति में,आयु जी एस रैदास जी,एडवोकेट ज्ञानेश्वर बावन गड़े, आयु आसकरण टेंभेकर, आयु शिव कुमार,आयुष्मती आनंदा टेंभेकर,सुषमा मेश्राम,रीना चिचखेड़े,आयु जी आर कामड़े, आयु सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर, डॉ रमेश कुमार सुखदेवे, सेवा निवृत आई ये एस सत्य जीत ठाकुर साहब छत्तीसगढ़ प्रदेश के आदिवासी समाज से प्रथम कलेक्टर,कमिश्नर रहे हैं इन्होंने अभनपुर सिंगारभाटा में दस एकड़ जमीन ख़रीदी कर उसमे विपस्यना केन्द्र बनाया है और शासन से ग्यारह दिन के लिए शासकीय कर्मचारियों को छुट्टी का आदेश जारी कराया है,भिख्खुनी जी को एक हज़ार रुपए की राशि भेंट की है, आयु देशराज जी हरियाणा से है और ये बिजली विभाग में कांट्रेक्टर है,डॉक्टर कल्पना सुखदेवे, आयु ओ डी तिरपुड़े,आयु निलेश कांबले,आयुष्मती मोतीमाला कोल्हेकर, आयु रमेश टेंभुर्णिकर,आयु विशाल कामड़े,और भी अनेक सदस्यों के सहयोग से यह धम्म देशना का कार्य संपन्न हुआ । उक्त कार्यक्रम की जानकारी प्रेश विज्ञप्ति इंजीनियर सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छ ग द्वारा दी गई है ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article