शिक्षक दिवस के साथ कृष्णजन्माष्टमी समारोह और रक्षा बंधन यानी शिक्षा के साथ संस्कार का अनूठा संयोजन कापू:
06 सितंबर 2026
साइंस वादी न्यूज रायगढ़(कापू) प्राप्त जानकारी के अनुसार:- केजीब्लेफ्स हाई स्कूल कापू में डबल केक काटकर कर कृष्णजन्माष्टमी और शिक्षक दिवस समारोह को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। शाला में स्वयं के हाथों से राखी बनाने और अपने विद्यालय के सहपाठियों को राखी बांधकर समाज को भाई-बहन के प्रेम का स्कूल में एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उक्त राखी निर्माण प्रतियोगिता में माध्यमिक और हाई स्कूल विभाग में प्रथम स्थान निज़ालिया खान, द्वितीय शिवानी दिनकर एवं तृतीय जिज्ञासा सारथी एवं आरुषि नट को मिला। प्रायमरी विभाग मे प्रथम स्थान जास्मिन खातून द्वितीय रिया गुप्ता तृतीय श्रेया राठिया और आरव महंत को मिला। यहाँ शिक्षा के साथ संस्कार, आधुनिकता के साथ विशाल भारत की गौरवशाली परम्परा का सुमधुर संयोजन की एक झलक एक साथ देखने को मिला। जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों को राधा-कृष्ण के पोशाक में तैयार कर फैंसी ड्रेस में शामिल किया गया। उन्हें रैंप पे अपना जलवा बिखेरने का अवसर प्रदान किया गया। जिसमे बच्चे एक से बढ़कर एक प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान श्याम विश्वकर्मा पिता सखा राम , दूसरा तृप्ति राठिया पिता दिगम्बर कक्षा नर्सरी तीसरा त्रिसा बघेल पिता विनोद & स्मृति अगरिया पिता संतोष ने प्राप्त किया। उक्त विजेताओं को शाला की ओर से अशेष शुभकामनाएं प्रदान की गई।
शिक्षक दिवस समारोह में बड़ी गर्मजोशी के साथ तालियों की गड़गड़ाहट और फूलों की बारिश के साथ शिक्षकों को कार्यक्रम स्थल में बुलाया गया। शिक्षको द्वारा मां सरस्वती, डॉ. राधाकृष्णन & डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजार्चना तदोपरांत कार्यक्रम की शुरुआत की गई । बच्चों ने भारतीय परम्परानुसार रोली, चन्दन, तिलक और बैच लगाकर फूलों के गुलदस्ते से चरणवन्दन करते हुए अपने गुरुओ का दिल से स्वागत किया। जहां एक तरफ संस्कार की खूबसूरत दरिया बह रही थी वही दूसरी तरफ आधुनिकता का संयोजन कि यह दृश्य देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के लिए नुषिता राठिया, अंशिका खलखो, तानिया वर्मा, लिसा लहरे,आरुषि नट आदि द्वारा खुशबू यादव, परिधि जांगडे आदि द्वारा स्वागत गीत के लिए उपमा महंत, दिशिता वर्मा & साथियों ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। परमेश्वर यादव, निज़ालिया खान आदि ने भावपूर्ण गुरुओं के संदर्भ में भाषण प्रस्तुत किया।विनय नाग, राधिका यादव आदि द्वारा सम्बंधित सायरी से समा बांधा । रेशमा-रोशनी लकड़ा, आशा केरकेट्टा, इशानी खूंटे, मेघा डनसेना, शिवानी दिनकर, खुशबू डनसेना, नुषिता आदि बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बच्चों ने शिक्षकों को विभिन्न टास्क जैसे पुशअप करना, बलून बैलेंस, बलून फुलाने, गायन, नृत्य, अभिनय करने, मुह से लिफाफा के माध्यम से जलती मोमबत्ती को दूर से बुझाना, पर्यायवाची शब्द बोलना आदि शिक्षकों को दिया गया था जिसे शिक्षकों द्वारा बखूबी निभाया गया। गुरु शिष्य कीअक्षुण्य परम्परानुसार बच्चे द्वारा शिक्षकों को उपहार प्रदान किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को जीवन मे अनुशासन का पालन करना, नैतिक जीवन व्यतीत करना, आपसी सहयोग और भाईचारा के साथ समस्याओं का समाधान करना, किसी का शोषण नही बल्कि सहयोग करना, कठिन प्रयास से सफलता की ऊंचाईयों को हासिल करना, और किताब से गहरी दोस्ती करने की नसीहत दी।
शिक्षकों से जुड़ने, अपने अनसमझी तथ्यों को शिक्षकों से बार-बार पूछने और पूरी तरह समझकर आगे बढ़ने की अपील की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से वचन देते हुए कहा कि हम शिक्षक हमेशा आपके प्रश्नों, आपके जिज्ञासाओं को शांत करने, आपको सफलता के उच्चतम शिखर तक पहुचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों को अधिकतम मोबाईल और वीडियो गेम्स के उपयोग से बचने तमाम ऑनलाइन गेम्स, अनुपयोगी और व्यर्थ के चीजो से बचने की नसीहत दी।जीवन मे नशा, चोरी, झूठ, व्यभिचारी और हिंसा से मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।स्वल्पाहार तदोपरांत कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई।
हेमंत कुमार टंडन
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़