-->
सांकरा में मारवाड़ी युवा मंच ने धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों ने किया मनमोहक नृत्य और फोड़ी दही-हांडी

सांकरा में मारवाड़ी युवा मंच ने धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों ने किया मनमोहक नृत्य और फोड़ी दही-हांडी


 साइंस वाणी न्यूज रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- सांकरा। मारवाड़ी युवा मंच सांकरा ने कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। इस पावन अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, राधा और नटखट माखन चोर के मनमोहक रूप में सज-धज कर शामिल होने पहुंचे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही-हांडी का आयोजन रहा। बाल स्वरूपों ने बड़े ही उत्साह के साथ मटकी फोड़कर माखन चुराने की सुंदर लीला का जीवंत प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यक्रम के दौरान इन नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के भजनों पर एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य पेश किए, जिसने वहां मौजूद सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस गरिमामय उत्सव में अग्रवाल समाज सांकरा के संरक्षक श्री कैलाश चंद्र अग्रवाल जी (विधायक प्रतिनिधि बसना विधानसभा ) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ही मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के सभी पदाधिकारी व सदस्य, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्कूल कमेटी के सम्मानित मेंबर्स भी बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में मारवाड़ी युवा मंच एवं कैलाश चंद्र अग्रवाल जी द्वारा सभी बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट और ताजे फल वितरित किए गए।

 हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article