धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ संपन्न
15 नवंबर 2026
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित भडिसार अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र में आज दिनांक 15 नवंबर 2026 को धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती प्रतिमा बरिहा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने किसानों को धान खरीदी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों की मेहनत और परिश्रम से ही हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। धान खरीदी केंद्र में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी उपज का सुचारु रूप से उपार्जन हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधन से उचित व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा की।
उक्त अवसर पर प्रबंधक श्री मिठाई लाल, दिनेश नायक फड़ प्रभारी, प्राधि. अध्यक्ष समारू नायक, श्रीमती छतबाई बरिहा सरंपच गंजाईभौना,मुरारी चन्द्रा, केदार साहू, थान सिंह पटेल, दिनेश चन्द नायक, उमाशंकर साहू,क्षेत्र के किसान साथी उपस्थित थे...