-->
शासकीय वित्तीय व्यवस्था को डिजिटल और पारदर्शी बनाने आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

शासकीय वित्तीय व्यवस्था को डिजिटल और पारदर्शी बनाने आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

संवाददाता : संतोष कुमार चौहान / साइंस वाणी न्यूज़, रायगढ़ 

रायगढ़, 19 नवंबर 2026। शासकीय वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को अधिक सुगम, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में जिला कोषालय रायगढ़ द्वारा आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कैरियर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चिटकाकानी रायगढ़ में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के तकनीकी दक्ष अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान संचालक, कोष एवं लेखा द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनरों ने आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली की कार्यप्रणाली तथा इससे जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के अधीनस्थ ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों को शामिल किया गया, जिन्हें कंप्यूटर एवं तकनीकी कार्यों का ज्ञान है।

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरों ने आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली के माध्यम से बजट निर्माण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इसके साथ ही नई प्रणाली के उपयोग, संचालन तथा विभिन्न शासकीय वित्तीय प्रक्रियाओं के डिजिटल क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को नई वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के अनुरूप दक्ष बनाना और शासकीय कार्यों में इसके प्रभावी उपयोग के लिए तैयार करना रहा। नई प्रणाली के उपयोग से शासकीय वित्तीय प्रक्रियाओं में तकनीकी दक्षता बढ़ने, कार्यों को अधिक व्यवस्थित बनाने तथा वित्तीय प्रबंधन को सुगम और पारदर्शी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला के माध्यम से विभागीय अमले को आधुनिक डिजिटल वित्तीय प्रणाली के संचालन से परिचित कराते हुए शासकीय कार्यप्रणाली को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article