-->
डी डी नगर बुद्ध विहार में वंदना कर ध्यान साधना की गई

डी डी नगर बुद्ध विहार में वंदना कर ध्यान साधना की गई


 प्रति रविवार चलो बुद्ध विहार, योजना के अंतर्गत दिनांक २२ नवम्बर २०२६ को प्रातः काल में, डॉक्टर अम्बेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग में सर्वप्रथम तथागत बुद्ध एव बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष धूप, दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है । त्रिशरण पंचशील, बुद्ध, धम्म, संघ की वंदना कर, आना पान सती ध्यान साधना की गई ।बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ से एक पाठ का वाचन किया गया है ।

 २५ अक्टोबर को डी डी नगर में धम्म चक्क प्रवर्तन दिवस मनाया गया था, जिसका आय व्यय का ब्योरा आयु जगदीश भीमटे द्वारा प्रस्तुत किया गया है कुल जमा राशि १८१०० समाज के सभी सदस्यों से दान प्राप्त हुआ, कार्यक्रम में उपयोग खर्च करने के बाद शेष राशि ५१००० की बचत हुई है जो कि मैत्रेयी महिला समिति के अकाउंट में जमा कर दी जाएगी । बुद्ध विहार को सही दिशा प्रदान करने के लिए और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करने हेतु, डॉ कमल किशोर सहारे, आयु वसंत निकोसे, डॉ रमेश कुमार सुखदेवे, डॉ ऐन एल फुलझले, आयुष्मती मोतीमाला कोल्हेकर,सुशीला भीमटे, द्वारा अपने विचार साझा किये, आयु ओ डी तिरपुड़े कोषाध्यक्ष ने कहा सभी सदस्य प्रति माह २०० रूपिये की सहायता को जमा करने का कष्ट करें ताकि बुद्ध विहार के मेंटेनेंस का कार्य किया जा सके ।आयु सी डी खोबरा गड़े द्वारा पूजा वंदना की गाथा कर बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ से एक पाठ का वाचन किया, और बुद्ध विहार के सही संचालन हेतु भारतीय बौद्ध महा सभा वार्ड शाखा के साथ ही मैत्रेयी महिला समिति के पदाधिकारियों से निवेदन किया कि, जो भी पदाधिकारी प्रति रविवार अथवा बुद्ध विहार के धम्म के कार्यो में शामिल नहीं होते हैं उन्हें यदि इस कार्य में रुचि नहीं है तो वे अपने पद से त्यागपत्र देकर अपने घर में आराम कर सकते हैं, हमे बाबा साहेब के मिशन को मिलकर आगे बढ़ाना है,बुद्ध के विचारों को अंगीकृत करना है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी ।
 आज की उपस्थिति में एडवोकेट जी एस बावनगड़े, आयु दीनदयाल रायकर,आयुष्मती आनंदा टेंभेकर, सुषमा मेश्राम,आयु राजेंद्र शेंडे,आयु शिव कुमार, आयु सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर,आयु निलेश कांबले सहित अनेक गणमान्य सदस्यों ने बुद्ध के दर्शन और बाबा साहब के मिशन को अंगीकृत करने का संकल्प लिया ।
🙏जयभीम,नमो बुद्धाय , जय संविधान 🙏

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article