रायपुर ,,,खमतराई क्षेत्रांतर्गत स्थित रामा मोटोकांर्प प्रायवेट लि0मि0 कंपनी के कर्मचारियों द्वारा किया गया था गबन
प्रार्थी अंकुर जिंदल ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रामा मोटोकांर्प प्रायवेट लि0मि0 कंपनी धनेली रोड रावांभाठा मेटल पार्क मंे मैनेजर के पद पर पिछले 04 वर्ष से कार्यरत हूं। कंपनी में कार्यरत उत्कर्ष मंडल, हर्ष साहू, चेतन साहू, कुलदीपक साहू एवं लक्ष्मण साहू द्वारा माह सितम्बर 2025 से दिनांक 12.04.2026 के मध्य कुल 6,82,309.79 रूपये कीमत के कंपनी के विभिन्न मोटर पार्टस को गबन कर दिया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 262/26 धारा 316(4), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण को पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) श्री मयंक गुर्जर द्वारा गंभीरता से लेते हुये अधिनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी से प्रकरण व आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये आरोपी उत्कर्ष मण्डल एवं कुलदीपक साहू को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *नगदी रकम 5,000/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार आरोपी
01. उत्कर्ष मण्डल पिता अमीय मण्डल उम्र 24 वर्ष निवासी राजनगर थाना राजनगर जिला अनुपपूर म०प्र०। हाल पता- धनेली हर्षवर्धन वर्मा का घर किराए में थाना धरसींवा जिला रायपुर।
02. कुलदीपक साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 30 वर्ष निवासी कुकरा आरंग थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर। हाल पता- खमतराई थाना खमतराई रायपुर
टिप्पणियाँ