फतेहाबाद नगर रेलवे स्टेशन पर सांसद राजकुमार चाहर के सौजन्य से मंडल आगरा रेल प्रबंधक के सहयोग से रेलगाड़ी संख्या 09195/96 का ठहराव एवं प्रस्थान, शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
फतेहाबाद नगर रेलवे स्टेशन पर सांसद राजकुमार चाहर के सौजन्य से मंडल आगरा रेल प्रबंधक के सहयोग से रेलगाड़ी संख्या 09195/96 का ठहराव एवं प्रस्थान, शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि फतेहाबाद एवं बाह रेलवे स्टेशन पर यह गाड़ी का साप्ताहिक आगमन एवं प्रस्थान सुनिश्चित किया गया है,सभी क्षेत्रवासी इस रेल सुविधा का उपयोग करें। जिससे भविष्य अन्य सुपरफास्ट ट्रेन भी इस रूट पर चलने लगेगी। बटेश्वर स्टेशन का भी भारतीय रेलवे द्वारा भव्य स्टेशन इमारत का आगामी अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक अटल बिहारी वाजपेई पूर्व प्रधानमंत्री के पैतृक गांव मे शुभारंभ किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदीप भाटी चैयरमेन जिला सहकारी बैंक,फतेहाबाद पूर्व विधायक जितेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा , फतेहाबाद चेयरमैन प्रतिनिधि रविप्रकाश शल्या आनन्द गुप्ता प्रदेश परिषद सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश, सुग्रीव चौहान, कृष्णपाल सिंह जरार, मुन्ना लंबरदार, रंजीत प्रधान, राजेश कुशवाहा, सोनू शर्मा, शैलू जादौन, सोनू चौधरी, सभी मंडल अध्यक्षों के साथ सभी सभासदों, मंडल पदाधिकारी, कार्यकताओं एवं सभी क्षेत्रवासियों ने सहभागिता सुनिश्चित की, रेलवे मंडल आगरा प्रबंधक गोयल द्वारा सभी आगुंतकों को कार्यक्रम मे पधारने पर हार्दिक स्वागत एवं धन्यवाद दिया गया।
टिप्पणियाँ