सक्ती: वेदांता पॉवर प्लांट हादसे में आज फिर 1 मजदूर की मौत, मृतकों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 12 का इलाज जारी, कई की हालत नाजुक
_18 अप्रैल 2026, सक्ती_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_
वेदांता पॉवर प्लांट हादसे मामले में बड़ा अपडेट है। आज 1 मजदूर की फिर मौत हो गई है। कल भी 1 मजदूर की मौत हुई थी। इस तरह मजदूरों की मौत का आंकड़ा 22 पहुंच गया है।
14 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे बॉयलर का ट्यूब फटने से हुए इस हादसे में कुल 34 मजदूर चपेट में आए थे। हादसे के पहले दिन 11 और दूसरे दिन 9 मजदूरों की मौत हुई थी। इसके बाद से घायलों का इलाज रायगढ़ और रायपुर के अस्पतालों में चल रहा था।
*इलाजरत 12 मजदूर, कई नाजुक:* फिलहाल 12 मजदूरों का इलाज अभी जारी है, जिसमें कई मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है। आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। प्रशासन और कंपनी प्रबंधन हालात पर नजर बनाए हुए है। हादसे की जांच जारी है।
टिप्पणियाँ