सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खरसिया में बाबा साहब की 135 वीं जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न


खरसिया। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर खरसिया में भव्य कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही।
      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज खरसिया के अध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज जी ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में कमल गर्ग (नगर पालिका अध्यक्ष, खरसिया), रविन्द्र गबेल (प्रतिनिधि, अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य रायगढ़), बलदेव कुर्रे (जिला पंचायत सदस्य), महेश साहू (पूर्व विधायक प्रत्याशी), धनंजय बायल (जनपद पंचायत सदस्य), अर्चना सिदार, दीपिका मुकेश गबेल, रामस्वरूप आजाद (भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष), श्याम लाल सितारे (जिला प्रभारी), हर प्रसाद ढेढ़े (संरक्षक), रामाधार बंजारे (पूर्व अध्यक्ष), डॉ. भोजराम दीपक (संरक्षक), राकेश नारायण बंजारे (प्रदेश प्रवक्ता, साहित्य प्रकोष्ठ), तोरन लक्ष्मी (युवा प्रकोष्ठ पूर्व अध्यक्ष), अनिल खन्ना (अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ), दिनेश बंजारे (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष), योगिता रात्रे (महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष), राकेश धृतलहरे (शहर अध्यक्ष), महिपाल पंकज (प्रतिनिधि बीडीसी), जीवन लाल भारद्वाज (उपाध्यक्ष), बाबा बली राम लहरी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। पंचशील ध्वज एवं नीला झंडा लहराते हुए, “जय भीम” और “बाबा साहब अमर रहें” के नारों के साथ यह शोभायात्रा महात्मा गांधी चौक खरसिया से प्रारंभ होकर शहर भ्रमण करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर परिसर खरसिया पहुंची। परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण की गई।
     सायंकाल आयोजित मंचीय कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, उनके विचारों एवं सामाजिक समरसता में उनके योगदान पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया तथा शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
    कार्यक्रम का सफल संचालन ओमप्रकाश बंजारे (उपाध्यक्ष) द्वारा किया गया। शोभायात्रा एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव मनीराम सोनी, श्याम कुमार बंजारे,सचिव लोचन बंजारे, अनिल कुर्रे, अर्जुन मिरी,विरेन्द्र भारद्वाज, रूपलाल धर्मा,भूपेन्द्र भारद्वाज भीम आर्मी अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष अरविंद बंजारे ,भरत जोल्हे, भूपेंद्र धर्मा,सम्पतमिरी
महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    कार्यक्रम में डॉ. श्याम लाल बंजारे, नीला राम घृतलहरे, जागेश पेंटर, आकाश दीपक, अशोक जॉंगड़े, प्रो. रमेश टंडन, सुंदर कुर्रे, सरोज बंजारे, अक्षय लहरे, टीका राम लहरें,भरत जोल्हे सहित मौहापाली, फूलबंधिया, छोटे डूमरपाली, तेलीकोट, औरदा, कुनकुनी, जैमुरा, बासनपाली, महका, पुरैना, चारपारा,डूमनभाठा, बड़े देवगांव ,घघरा,किरीतमाल, मदनपुर, अंजोरीपाली, बरगढ़, करूमौहा, करपीपाली , बड़े जामपाली,सलिहाभाठा,चपले,चोढा,गीधा,बाम्हन पाली,डुसेकेला, खरसिया आदि गांवों से सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
      अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक बताया।

विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ यशोदा यादव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फगूरम में दर्दनाक हादसा – 10 साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत, परिजनों में भारी आक्रोश

फगूरम (खरसिया): फगूरम बस स्टैंड के पास आज शाम करीब 5 बजे एक बेहद दुखद और हृदयविदारक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सारस केला गांव की रहने वाली लगभग 10 साल की मासूम बच्ची, जो अपने मामा के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, काले रंग की Creta कार की चपेट में आ गई।  मौके पर ही हुई मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।  परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश घटना के बाद परिवार वालों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।  भारी पुलिस बल तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हालात को काबू में करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  चालक फरार, तलाश जारी बताया जा रहा है कि कार चालक फगूरम का ही निवासी है, लेकिन हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इलाके में तनाव, प्रशासन अलर्ट घटना के ...

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के सुपुत्र सागर ने रचा इतिहास—माता-पिता के साथ पूरे शहर का नाम किया रोशन!

खरसिया |  जैसे ही CBSE 10वीं का रिजल्ट सामने आया, खरसिया में जश्न का माहौल बन गया। वजह बने नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी के सुपुत्र सागर गर्ग, जिन्होंने 95.6% अंक हासिल कर ऐसा परचम लहराया कि पूरा शहर गर्व से झूम उठा। Delhi Public School, Bhilai (DPS) के इस होनहार छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह साबित कर दिया कि सफलता सिर्फ सपनों से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत से मिलती है।  जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ—फोन, सोशल मीडिया और घर पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।  परिवार में जश्न, शहर में गर्व और हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। सागर ने बेहद विनम्रता के साथ अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा— “उनका विश्वास और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” नगर के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, मित्रों और आम नागरिकों ने सागर की इस उपलब्धि को “खरसिया का गौरव क्षण” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  टॉप 10 मेगा-वायरल हेडलाइन (एकदम आग लगा देने वाली):  95.6% के साथ सागर गर्ग का सुपर ब्लास्ट—खरसिया में जश्न ही जश्न!  रिजल्...

ओवरलोड पिकअप पलटी, 22–23 लोग घायल: निजी वाहन से पहुंची मदद, 108–112 सेवा लेट

  संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा   लैलूंगा (रायगढ़) रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा क्षेत्र के गंजपुर और चिंगारी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सवारियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 22 से 23 लोग घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से अधिक सवारियां भरी गई थीं, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। हादसे की सूचना 108 एम्बुलेंस और 112 सेवा को दी गई, लेकिन समय पर सरकारी मदद मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके कारण घायलों को तत्काल उपचार मिलने में देरी हुई। इस दौरान क्षेत्र के सरपंच ने अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जिससे उन्हें समय पर इलाज मिल सका। लैलूंगा क्षेत्र में पिकअप जैसे माल वाहनों का सवारी के रूप में उपयोग लगातार बढ़ रहा है। ओवरलोडिंग के कारण इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस पर सख्ती नहीं होने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि अवैध सवारी ...