जांजगीर-चांपा: 19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा, 23 केंद्रों पर 6664 अभ्यर्थी; 10:30 बजे बंद होंगे गेट, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना वर्जित _17 अप्रैल 2026, जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा: 19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा, 23 केंद्रों पर 6664 अभ्यर्थी; 10:30 बजे बंद होंगे गेट, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना वर्जित
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा 19 अप्रैल 2026 को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 (TDC26) का आयोजन किया जा रहा है। जिले के 23 परीक्षा केन्द्रों में कुल 6664 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
*परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश:*
परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लें ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके।
*10:30 बजे बंद होंगे मुख्य द्वार:* परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। मुख्य द्वार दोपहर 10.30 बजे बंद कर दिया जावेगा।
*ड्रेस कोड और प्रतिबंध:* परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनीरंग व गहरे चाकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जाँच कराना होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच के बाद ही अनुमति होगी। फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
*क्या ले जाना मना है:* परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में केवल काले या नील बाल पॉइंट पेन लेकर ही आये।
टिप्पणियाँ