सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 19 अप्रैल को*परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त



*ऑब्जर्वर व उड़नदस्ता दल को दी गई आवश्यक ब्रीफिंग:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 17 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक एक पाली में आयोजित किया जाएगा। इसके लिये रायगढ़ जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जिसके अनुसार परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने के 2 घण्टे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहंुचना होगा, ताकि उनका मंडल के निर्देशानुसार फ्रिस्किंग (भौतिक रूप से जांच) परीक्षा केंद्र में तैनात महिला और पुरुष पुलिस कर्मी द्वारा और मूल फोटो युक्त पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। मंडल के निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षार्थियों को अपने लिये निर्धारित परीक्षा केंद्र का प्रत्यक्ष अवलोकन पूर्व दिवस में कर लें, ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। 
            परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा के सुचारू संचालन के लिये कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम मोबा.नं-97535-36151 को नोडल अधिकारी और शासकीय हाई स्कूल पुसल्दा के प्राचार्य श्री भुवनेश्वर पटेल, मोबा.नं-70000-81311 और शासकीय हाई स्कूल मिडमिडा के व्याख्याता श्री बाबू लाल पटेल मोबा.नं-97552-15616 को सहायक नोडल नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जो परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी रखेंगे। इसी क्रम में आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आर्ब्जवरों की बैठक लेकर उनके दायित्वों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आब्जर्वर 19 अप्रैल को प्रातः 7 बजे जिला कोषालय रायगढ़ में उपस्थित होकर गोपनीय सामग्री प्राप्त करेंगे तथा परीक्षा प्रारंभ होने से लगभग ढाई घंटे पूर्व संबंधित परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित रूप से पहुंचाएंगे। परीक्षा समाप्ति के पश्चात केंद्राध्यक्षों से गोपनीय सामग्री सीलबंद बॉक्स में प्राप्त कर उसे किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ में जमा किया जाएगा। जिला प्रशासन ने परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

*परीक्षार्थियों के दिशा-निर्देश* 
परीक्षा दिवस को परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्व ही मुख्य द्वार बंद कर दिये जायेंगे। परीक्षा पूर्वानह 11 बजे से प्रारम्भ होगी, इसलिये 30 मिनट पूर्व प्रातः 10.30 बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नही होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को हल्के रंग की आधी बाँह वाले कपड़े पहनकर आना होगा। काले, गहरे नीले, गहरा हरा, जामुनी, मैंरून, बैंगनी रंग और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा। इसके अतिरिक्त फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहन कर आने की अनुमति होगी एवं कान में किसी भी प्रकार की आभूषण पहनना वर्जित रहेगा। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फगूरम में दर्दनाक हादसा – 10 साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत, परिजनों में भारी आक्रोश

फगूरम (खरसिया): फगूरम बस स्टैंड के पास आज शाम करीब 5 बजे एक बेहद दुखद और हृदयविदारक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सारस केला गांव की रहने वाली लगभग 10 साल की मासूम बच्ची, जो अपने मामा के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, काले रंग की Creta कार की चपेट में आ गई।  मौके पर ही हुई मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।  परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश घटना के बाद परिवार वालों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।  भारी पुलिस बल तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हालात को काबू में करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  चालक फरार, तलाश जारी बताया जा रहा है कि कार चालक फगूरम का ही निवासी है, लेकिन हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इलाके में तनाव, प्रशासन अलर्ट घटना के ...

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के सुपुत्र सागर ने रचा इतिहास—माता-पिता के साथ पूरे शहर का नाम किया रोशन!

खरसिया |  जैसे ही CBSE 10वीं का रिजल्ट सामने आया, खरसिया में जश्न का माहौल बन गया। वजह बने नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी के सुपुत्र सागर गर्ग, जिन्होंने 95.6% अंक हासिल कर ऐसा परचम लहराया कि पूरा शहर गर्व से झूम उठा। Delhi Public School, Bhilai (DPS) के इस होनहार छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह साबित कर दिया कि सफलता सिर्फ सपनों से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत से मिलती है।  जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ—फोन, सोशल मीडिया और घर पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।  परिवार में जश्न, शहर में गर्व और हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। सागर ने बेहद विनम्रता के साथ अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा— “उनका विश्वास और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” नगर के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, मित्रों और आम नागरिकों ने सागर की इस उपलब्धि को “खरसिया का गौरव क्षण” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  टॉप 10 मेगा-वायरल हेडलाइन (एकदम आग लगा देने वाली):  95.6% के साथ सागर गर्ग का सुपर ब्लास्ट—खरसिया में जश्न ही जश्न!  रिजल्...

ओवरलोड पिकअप पलटी, 22–23 लोग घायल: निजी वाहन से पहुंची मदद, 108–112 सेवा लेट

  संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा   लैलूंगा (रायगढ़) रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा क्षेत्र के गंजपुर और चिंगारी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सवारियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 22 से 23 लोग घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से अधिक सवारियां भरी गई थीं, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। हादसे की सूचना 108 एम्बुलेंस और 112 सेवा को दी गई, लेकिन समय पर सरकारी मदद मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके कारण घायलों को तत्काल उपचार मिलने में देरी हुई। इस दौरान क्षेत्र के सरपंच ने अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जिससे उन्हें समय पर इलाज मिल सका। लैलूंगा क्षेत्र में पिकअप जैसे माल वाहनों का सवारी के रूप में उपयोग लगातार बढ़ रहा है। ओवरलोडिंग के कारण इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस पर सख्ती नहीं होने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि अवैध सवारी ...