सक्ती वेदांता पॉवर प्लांट हादसा बड़ा अपडेट: मौत का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, प्रशासन अलर्ट; 5 एयर एम्बुलेंस स्टैंडबाय
सक्ती वेदांता पॉवर प्लांट हादसा बड़ा अपडेट: मौत का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, प्रशासन अलर्ट; 5 एयर एम्बुलेंस स्टैंडबाय
_15 अप्रैल 2026, सक्ती_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़
सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। अब तक 20 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। पहले 17 मजदूरों की मौत हुई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान 3 और मजदूरों ने दम तोड़ दिया।
*प्रशासन इन बातों को लेकर अलर्ट:* हादसे के बाद जिला प्रशासन ने आपात इंतजाम तेज कर दिए हैं।
1. *5 एयर एम्बुलेंस* को स्टैंडबाय पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत रेफरल हो सके।
2. *हैदराबाद के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल* से टाई-अप किया गया है, जिससे गंभीर घायलों को बेहतर इलाज मिल सके।
3. *कलेक्टर एवं एसपी* ने संयुक्त रूप से बॉयलर का निरीक्षण किया। सुरक्षा मानकों की जांच पूरी होने तक प्लांट का संचालन बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
*मृतकों को लेकर अपडेट:* सक्ती जिले के 3 मृतकों में से 2 का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दूसरे राज्यों — पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश — के मृतकों की बॉडी एम्बुलेंस से उनके गृहग्राम भेजने की प्रक्रिया जारी है।
हादसे के बाद चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने प्लांट गेट पर धरना देकर प्रबंधन पर आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया था। 20 मौतों की पुष्टि के बाद मुआवजा और दोषियों पर FIR की मांग और तेज हो गई है।
टिप्पणियाँ