नैला चोरी कांड: अंतरराज्यीय गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे; जांजगीर-मुंगेली में 3 वारदातें कबूलीं, 2.30 लाख का माल जब्त
_18 अप्रैल 2026, नैला/जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_
10.04.2026 की रात्रि अनन्त बिहार नहरिया बाबा रोड नैला में सैयद अली के सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे। अपराध क्रमांक 269/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस दर्ज हुआ।
*सफेद वर्ना से मिला सुराग:* प्रभारी एसपी निवेदिता पाल के निर्देश पर सीएसपी योगिताबाली खापर्डे व साइबर प्रभारी सागर पाठक की टीम ने सीसीटीवी में सफेद वर्ना कार सीजी-04-एच.के.-6504 ट्रेस की। कार आरोपी प्रकाश जावरे ने बालाघाट से एग्रीमेंट पर ली थी।
*ऐसे दिया वारदात को अंजाम:* आरोपियों ने शाम को रेकी कर रात में प्रार्थी के घर के पास नवनिर्मित मकान से बल्ली-राड लाए। प्रकाश जावरे ने बल्ली की मदद से खिड़की के ग्रिल को अटास कर तोड़े जिसके बाद घर अंदर प्रवेश किया। राजेश पटेल घर के बाहर बैठकर निगरानी कर रहा था। पप्पू पटेल कार में बैठा था। प्रकाश जावरे ने अंदर जाकर रूम का दरवाजा व लकड़ी की अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद राजेश पटेल के साथ गाड़ी में बैठकर फरार हो गये।
*उकवा के सोनार को बेचे जेवर:* राजेश पटेल को बिलासपुर में छोड़कर प्रकाश एवं पप्पु ग्राम उकवा बालाघाट चले गये। चोरी किये गये गहनों को उकवा के एक सोनार के दुकान में बेचना बताया। चोरी के गहने खरीदी करने वाला सोनार फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।
*अन्य 2 चोरियां भी कबूलीं:* आरोपियों ने 02.01.2026 को विष्णु बिहार कालोनी जांजगीर से 80000/रु के जेवर और 18.03.26 को कुदरापारा लोरमी मुंगेली से नगदी 25000/रु व गहने कुल 80 हजार की चोरी करना स्वीकार किया। इनके संबंध में अप.क्र. 14/2026 व 115/2026 दर्ज हैं।
*गिरफ्तारी व बरामदगी:* सायबर टीम ने नांदघाट से राजेश पटेल को और उकवा बालाघाट से घेराबंदी कर पप्पू पटेल व प्रकाश जावरे को पकड़ा। कब्जे से पुरानी कार 2,00,000 रुपये, तीन मोबाइल 21,000 रुपये, नगदी 5,000 रुपये, सोने की छोटी बाली व चांदी का बच्चों का चूड़ी 4,000 रुपये कुल 2,30,000 रुपये जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जा रहा है।
*फरार आरोपियों की तलाश जारी:* प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है जिसकी शीघ्र पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी भवानी सिंह चौहान चौकी प्रभारी एवं चौकी नैला स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. *प्रकाश जावरे* 24 साल, उकवा, रूपझर, बालाघाट म.प्र.
2. *पप्पू पटेल* 22 साल, बडी कोनी, थाना कोनी बिलासपुर छ0ग0
3. *राजेश पटेल* 19 साल, बडी कोनी, थाना कोनी बिलासपुर छ0ग0
टिप्पणियाँ