सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनसमस्या निवारण शिविर: प्रभावी प्रशासनिक पहल से सशक्त हुआ जनविश्वास*प्रथम चरण में 7 हजार से अधिक आवेदनों पर कार्यवाही, हजारों नागरिकों को मिली राहत



*मैदानी क्षेत्रों के साथ सुदूर अंचलों तक पहुंचा प्रशासन, स्थानीय स्तर पर मिला समाधान:-

*मौके पर निराकरण और योजनाओं का लाभ, शिविर बने भरोसे का सशक्त माध्यम:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार;- रायगढ़, 14 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आसम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जिले में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों ने अल्प समय में ही जनसेवा की एक प्रभावी मिसाल प्रस्तुत की है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में संचालित इन शिविरों के प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों पर तेजी से कार्यवाही करते हुए हजारों नागरिकों को राहत प्रदान की गई है, जिससे आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है। प्रथम चरण के अंतर्गत कुल 7,125 आवेदनों में से 4,000 से अधिक प्रकरणों का सफल निराकरण किया जा चुका है। यह उपलब्धि सुव्यवस्थित योजना, विभागीय समन्वय तथा सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है, जिसने जनसेवा को परिणाममुखी स्वरूप प्रदान किया है।
     विकासखंड स्तर पर भी निराकरण की प्रक्रिया प्रभावी रही। मुकड़ेगा और कापू में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई, जहां बड़ी संख्या में आवेदनों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही छाल, तमनार, खरसिया एवं पुसौर में भी सक्रिय कार्यवाही के माध्यम से नागरिकों को राहत पहुंचाई गई है, जो प्रशासनिक तत्परता को दर्शाता है। “प्रशासन पहुंचेगा जनता के द्वार” अभियान के अंतर्गत तमनार, मुकड़ेगा, छाल, पुसौर एवं कापू जैसे सुदूर वनांचल एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर प्रशासन ने अपनी पहुंच सीधे नागरिकों तक सुनिश्चित की। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी एक ही मंच के माध्यम से जनसमस्याओं का निराकरण किया गया, जिससे नागरिकों को जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ी और उन्हें उनके ही क्षेत्र में त्वरित सेवाएं प्राप्त हुईं।
     शिविरों के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आवेदनों का मौके पर परीक्षण कर यथासंभव तत्काल निराकरण किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया, जिससे योजनाओं की जमीनी पहुंच और प्रभावशीलता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, मछली जाल वितरण, राशन कार्ड, आधार कार्ड, महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, श्रम कार्ड, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को चेक वितरण, फलदार पौधों का वितरण सहित अनेक योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा वितरण भी किया गया। शिविर स्थलों पर पेयजल, छाया एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता से शिविर एक सशक्त जनसेवा मंच के रूप में स्थापित हुए, जहां आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के साथ संतोषजनक वातावरण भी देखने को मिला।इन शिविरों ने प्रशासन और आमजन के बीच दूरी को कम करते हुए समाधान आधारित शासन व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फगूरम में दर्दनाक हादसा – 10 साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत, परिजनों में भारी आक्रोश

फगूरम (खरसिया): फगूरम बस स्टैंड के पास आज शाम करीब 5 बजे एक बेहद दुखद और हृदयविदारक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सारस केला गांव की रहने वाली लगभग 10 साल की मासूम बच्ची, जो अपने मामा के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, काले रंग की Creta कार की चपेट में आ गई।  मौके पर ही हुई मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।  परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश घटना के बाद परिवार वालों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।  भारी पुलिस बल तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हालात को काबू में करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  चालक फरार, तलाश जारी बताया जा रहा है कि कार चालक फगूरम का ही निवासी है, लेकिन हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इलाके में तनाव, प्रशासन अलर्ट घटना के ...

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के सुपुत्र सागर ने रचा इतिहास—माता-पिता के साथ पूरे शहर का नाम किया रोशन!

खरसिया |  जैसे ही CBSE 10वीं का रिजल्ट सामने आया, खरसिया में जश्न का माहौल बन गया। वजह बने नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी के सुपुत्र सागर गर्ग, जिन्होंने 95.6% अंक हासिल कर ऐसा परचम लहराया कि पूरा शहर गर्व से झूम उठा। Delhi Public School, Bhilai (DPS) के इस होनहार छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह साबित कर दिया कि सफलता सिर्फ सपनों से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत से मिलती है।  जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ—फोन, सोशल मीडिया और घर पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।  परिवार में जश्न, शहर में गर्व और हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। सागर ने बेहद विनम्रता के साथ अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा— “उनका विश्वास और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” नगर के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, मित्रों और आम नागरिकों ने सागर की इस उपलब्धि को “खरसिया का गौरव क्षण” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  टॉप 10 मेगा-वायरल हेडलाइन (एकदम आग लगा देने वाली):  95.6% के साथ सागर गर्ग का सुपर ब्लास्ट—खरसिया में जश्न ही जश्न!  रिजल्...

ओवरलोड पिकअप पलटी, 22–23 लोग घायल: निजी वाहन से पहुंची मदद, 108–112 सेवा लेट

  संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा   लैलूंगा (रायगढ़) रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा क्षेत्र के गंजपुर और चिंगारी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सवारियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 22 से 23 लोग घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से अधिक सवारियां भरी गई थीं, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। हादसे की सूचना 108 एम्बुलेंस और 112 सेवा को दी गई, लेकिन समय पर सरकारी मदद मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके कारण घायलों को तत्काल उपचार मिलने में देरी हुई। इस दौरान क्षेत्र के सरपंच ने अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जिससे उन्हें समय पर इलाज मिल सका। लैलूंगा क्षेत्र में पिकअप जैसे माल वाहनों का सवारी के रूप में उपयोग लगातार बढ़ रहा है। ओवरलोडिंग के कारण इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस पर सख्ती नहीं होने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि अवैध सवारी ...