रेलवे आल इंडिया एस सी एस टी एसोसिएशन, कोरबा शाखा द्वारा विश्व रत्न, बोधिसत्व, मानव विज्ञानी, ज्ञान सूर्य, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, लेखक, इतिहासकार, राजनीतिज्ञ, मूकनायक, भारतीय संविधान के रचयिता, "भारत रत्न" बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वी जयंती समारोह दिनाँक 14.04.26 को AISCSTERA कोरबा कार्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल से रेलवे स्टेशन, मुख्य कर्मीदल नियंत्रक ऑफिस, रनिंग रूम से होते हुए कार्यालय तक जय भीम के नारों के साथ रैली निकाली गई। इस रैली में सभी विभाग के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मुख्य कर्मीदल नियंत्रक आदरणीय एच. के. माहोर, इलेक्ट्रिक SSE एवं हमारे अतिथियों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
सर्वप्रथम संविधान के प्रस्तावना वाचन के बाद कार्यक्रम की अगली कड़ी में विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथियों का सम्मान पुष्प गुच्छ एवं फूलमाला से कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों द्वारा किया गया। उसके बाद मंचासिन विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथियों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा किए कार्यों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया एवं उनके दिखाये मार्ग पर एकजुट होकर चलने तथा अपने अधिकारों को जानने, पहचानने एवं सजग रहने हेतु आवाह्न किया गया।
जयंती समारोह को शानदार एवं सफल बनाने के लिए कोरबा AISCSTERA रेल परिवार के संरक्षक- एस के मंडल जी, उपाध्यक्ष -सालिकराम दिवाकर, सचिव लक्ष्मण गोंड, सदस्यगण- एम के विश्वास, सी आर नेताम, एम एस पिस्दा, एम के भारद्वाज, एस के गोंड, ए एल खोण्ड़े, यशवंत जांगड़े, शंभु माँझी, सुखलाल सूर्यवंशी, ए एस तोमर, संतोष मिरी, प्रेम प्रकाश, एस एल बमनिया, उपेंद्र कुमार, महेश कुमार, रवि शंकर सोनकर, ओ पी जांगड़े, नरेंद्र प्रकाश, ओ पी निराला, एस पासवान, धनंजय राम, उत्तम कुमार, छोटू खलखो एवं अन्य बहुत से कर्मचारियों सहित कोरबा रनिंग विभाग, इंजीनियरिंग विभाग, सी एंड डब्ल्यू विभाग, ऑपरेटिंग विभाग के समस्त सदस्यों ने अपना अमूल्य योगदान दिया।
टिप्पणियाँ