बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर
भानुप्रतापपुर, देश में निरंतर बढ़ रही महंगाई , बेरोजगारी, गरीबी जिससे आम गरीब जनता का जीना दुभर हो गया है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। किंतु सत्ता में बैठी सरकार गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी रोकने कोई उपाय नहीं कर रही है। इसके विरोध में शिवसेना द्वारा पूरे देश भर में जनआंदोलन किया जा रहा है। शिवसेना भानुप्रतापपुर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम (राजस्व )भानुप्रतापपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है। कि देश में चावल,आटा ,तेल ,दाल ,नमक पेट्रोलियम, पदार्थ, रसोई गैस, भवन निर्माण सामग्री सभी के दर में बेतहास वृद्धि हो गई है । आम जनता अपना आवास नहीं बन पा रहा है।जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है। ग्रहणी परेशान है। जनता महंगाई से त्राहि त्राहि कर रही कर रही है। किंतु केंद्र सरकार इस महंगाई को कम करने हेतु कोई प्रयास नहीं कर रही है। जिससे देश की जनता परेशान है । देश में प्रतिदिन बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोग गरीब से और गरीब होते जा रहे हैं।शिवसेना देश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करती है कि आप तत्काल आर्थिक, विदेश नीतियों में सुधार करते हुए देश में बढ़ रही महंगाई , बेरोजगारी, गरीबी, अराजकता पर लगाम लगाने की कृपा करेंगे। एवं गरीबी से मर रही देश की जनता को जिंदा रहने का अधिकार देने का शासन से निवेदन किए गए
टिप्पणियाँ