जांजगीर-चाम्पा: ‘विकास कार्यों में भेदभाव’ का आरोप; कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने दी ‘सत्याग्रह आंदोलन’ की चेतावनी
जांजगीर-चाम्पा: ‘विकास कार्यों में भेदभाव’ का आरोप; कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने दी ‘सत्याग्रह आंदोलन’ की चेतावनी
_20 अप्रैल 2026, जांजगीर-चाम्पा_
साइंस वाणी न्यूज,,,,सरकार-प्रशासन के रवैये पर नाराजगी:* कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने विकास कार्यों में सरकार और प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है और सरकार, प्रशासन के रवैये पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की है।
*‘स्वेच्छानुदान जारी नहीं, भाजपा नेताओं के प्रस्ताव पास’:* विधायक ने कहा है, स्वेच्छानुदान की राशि जारी नहीं की गई है और उनके विकास कार्य के प्रस्ताव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, वहीं भाजपा नेताओं के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल रही है।
*विधायक फंड भी अटका, विकास कार्य प्रभावित:* उन्होंने कहा है कि विधायक फंड की राशि भी स्वीकृत नहीं की जा रही है और विस क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, पर प्रस्ताव फाइलों में दबे हैं।
*बेरुखी के बाद ‘सत्याग्रह आंदोलन’ की चेतावनी:* इस तरह सरकार, प्रशासन की बेरुखी के बाद विधायक ने ‘सत्याग्रह आंदोलन’ करने की चेतावनी दी है। विधायक का कहना है कि अगर भेदभाव बंद नहीं हुआ और स्वेच्छानुदान-विधायक निधि जारी नहीं हुई तो जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे।
टिप्पणियाँ