सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कृषि मंत्री नेताम ने दुर्गूकोंदल में किया सर्व आदिवासी विश्राम गृह का लोकार्पणकहा- माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर


उत्तर बस्तर कांकेर 17 अप्रैल 2026/ प्रदेश के आदिम जाति विकास, कृषि, मछली पालन एवं पशुधन विकास विभाग के मंत्री  रामविचार नेताम ने शुक्रवार को कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल ब्लॉक मुख्यालय में सर्व आदिवासी समाज कल्याण विश्राम गृह का लोकार्पण किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पिछले 04 दशक तक हिंसा, आतंक का पर्याय बन चुका माओवाद आज समाप्त हो गया है। लंबे अरसे तक दंश झेलने वाले बस्तर में अब तेजी से सर्वांगीण विकास होगा।
दुर्गूकोंदल के बाजार चौक में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में कैबिनेट  नेताम ने कहा कि प्रदेश में माओवाद की समूल समाप्ति के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को पूरा करने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश विष्णुदेव साय ने बेहतर रणनीति के साथ इस कार्य को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि साय सरकार के नेतृत्व में युवा, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं सभी वर्ग के लिए बेहतर कार्य हो रहे हैं। बस्तर के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा मास्टर प्लान तैयार किया गया है।  नेताम ने सर्व आदिवासी समाज विश्राम गृह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे समाज के लोगों को लाभ मिलेगा और सामाजिक गतिविधियों को अच्छे ढंग से संपादित कर सकेंगे। इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधायक  सावित्री मंडावी ने भी सामाजिकजनों को बधाई देते हुए विश्राम भवन के निर्माण को दुर्गुकोंदल क्षेत्र के लिए काफी उपयुक्त बताया।
उल्लेखनीय है कि बाजार चौक दुर्गूकोंदल में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कांकेर द्वारा पीएसी मद से 43 लाख 08 हजार रुपए की लागत से उक्त भवन तैयार किया गया है, जिसका लोकार्पण आज आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री नेताम ने किया। इसके पहले, उन्होंने भानुप्रतापपुर के विश्राम गृह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र के समस्याओं की जानकारी ली तथा यथोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसडीएम भानुप्रतापपुर  जी डी वाहिले सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फगूरम में दर्दनाक हादसा – 10 साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत, परिजनों में भारी आक्रोश

फगूरम (खरसिया): फगूरम बस स्टैंड के पास आज शाम करीब 5 बजे एक बेहद दुखद और हृदयविदारक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सारस केला गांव की रहने वाली लगभग 10 साल की मासूम बच्ची, जो अपने मामा के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, काले रंग की Creta कार की चपेट में आ गई।  मौके पर ही हुई मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।  परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश घटना के बाद परिवार वालों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।  भारी पुलिस बल तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हालात को काबू में करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  चालक फरार, तलाश जारी बताया जा रहा है कि कार चालक फगूरम का ही निवासी है, लेकिन हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इलाके में तनाव, प्रशासन अलर्ट घटना के ...

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के सुपुत्र सागर ने रचा इतिहास—माता-पिता के साथ पूरे शहर का नाम किया रोशन!

खरसिया |  जैसे ही CBSE 10वीं का रिजल्ट सामने आया, खरसिया में जश्न का माहौल बन गया। वजह बने नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी के सुपुत्र सागर गर्ग, जिन्होंने 95.6% अंक हासिल कर ऐसा परचम लहराया कि पूरा शहर गर्व से झूम उठा। Delhi Public School, Bhilai (DPS) के इस होनहार छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह साबित कर दिया कि सफलता सिर्फ सपनों से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत से मिलती है।  जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ—फोन, सोशल मीडिया और घर पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।  परिवार में जश्न, शहर में गर्व और हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। सागर ने बेहद विनम्रता के साथ अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा— “उनका विश्वास और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” नगर के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, मित्रों और आम नागरिकों ने सागर की इस उपलब्धि को “खरसिया का गौरव क्षण” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  टॉप 10 मेगा-वायरल हेडलाइन (एकदम आग लगा देने वाली):  95.6% के साथ सागर गर्ग का सुपर ब्लास्ट—खरसिया में जश्न ही जश्न!  रिजल्...

ओवरलोड पिकअप पलटी, 22–23 लोग घायल: निजी वाहन से पहुंची मदद, 108–112 सेवा लेट

  संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा   लैलूंगा (रायगढ़) रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा क्षेत्र के गंजपुर और चिंगारी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सवारियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 22 से 23 लोग घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से अधिक सवारियां भरी गई थीं, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। हादसे की सूचना 108 एम्बुलेंस और 112 सेवा को दी गई, लेकिन समय पर सरकारी मदद मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके कारण घायलों को तत्काल उपचार मिलने में देरी हुई। इस दौरान क्षेत्र के सरपंच ने अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जिससे उन्हें समय पर इलाज मिल सका। लैलूंगा क्षेत्र में पिकअप जैसे माल वाहनों का सवारी के रूप में उपयोग लगातार बढ़ रहा है। ओवरलोडिंग के कारण इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस पर सख्ती नहीं होने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि अवैध सवारी ...