सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भीषण गर्मी में ड्यूटी करते ट्रैफिक जवानों को "जन सहयोग" ने राहत पहुंचाई,

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

काँकेर । इस वर्ष अप्रैल माह में ही गर्मी के मौसम ने मई जून जैसा रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 10--11 बजे के बाद शाम 5:00 बजे तक लोगों को सड़क पर चलना बहुत मुश्क़िल हो गया है । ऐसी स्थिति में ट्रैफिक जवानों को दिनभर चिलचिलाती धूप में खड़े रहकर ड्यूटी करनी पड़ती है। उनकी इस हालात का अंदाज़ा लगाकर सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने निश्चय किया कि इन्हें कुछ तो राहत अपनी संस्था की ओर से पहुंचाई जाए। इस हेतु आज "जन सहयोग" के सदस्य कड़ी धूप में निकल पड़े और जहां-जहां ट्रैफिक जवान भारी तकलीफ़ में ड्यूटी कर रहे थे, वहां पहुंचकर उन्हें ठंडे पानी की बोतलें, बिस्कुट, तथा नाक, कान ढांकने हेतु सफेद तौलिए प्रदान किये। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने वक्तव्य दिया कि इस वर्ष की भयंकर रिकॉर्ड तोड़ गरमी ने अभी से डराना शुरू कर दिया है, आगे मई जून में क्या होगा, कौन जानता है? इस पर ध्यान देते हुए हमारी संस्था ने उन जवानों को राहत पहुंचाने का निश्चय किया, जिनकी ड्यूटी ही चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच लगा करती है। कभी छोटे-मोटे एक्सीडेंट, कभी जुलूस रैली आदि से भी निपटना पड़ता है। 40 से 45 डिग्री तापमान के बीच ड्यूटी कर रहे इन जवानों एवं महिला ट्रैफिक पुलिस की भी जितनी तारीफ़ की जाए, कम होगी। लोगों से हमारी अपील है कि आपके आसपास भी ऐसे ही कोई ड्यूटी वाले परेशान दिखाई दें तो उन्हें कम से कम ठंडा पानी अवश्य प्रदान करें, साथ ही प्यास से बेचैन पशु पक्षियों के लिए भी थोड़ा सा इंतज़ाम रखें । कहीं कोई हीट वेव से प्रभावित इंसान दिखाई दे तो उसे अस्पताल तक पहुंचाएं अथवा हमारी संस्था को ख़बर करें। इस तरह इस भीषण गर्मी में मानव सेवा का पुण्य प्राप्त करें। अपने घरों में भी जीवन रक्षक जल, इलेक्ट्रल पाउडर ,ग्लूकोज़ पाउडर आदि वक्त़ ज़रूरत के लिए अवश्य रखें। आज की इस समाज सेवा में भाग लेने वाले समाज सेवकों में "जन सहयोग" अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा सदस्य प्रवीण गुप्ता, मनोज दुबे महाराज, पत्रकार सीतारामजी , संजय कुंजाम, आशुतोष देव आदि इत्यादि ने उत्साह पूर्वक भाग लिया, जिनकी तारीफ़ सर्वत्र की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फगूरम में दर्दनाक हादसा – 10 साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत, परिजनों में भारी आक्रोश

फगूरम (खरसिया): फगूरम बस स्टैंड के पास आज शाम करीब 5 बजे एक बेहद दुखद और हृदयविदारक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सारस केला गांव की रहने वाली लगभग 10 साल की मासूम बच्ची, जो अपने मामा के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, काले रंग की Creta कार की चपेट में आ गई।  मौके पर ही हुई मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।  परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश घटना के बाद परिवार वालों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।  भारी पुलिस बल तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हालात को काबू में करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  चालक फरार, तलाश जारी बताया जा रहा है कि कार चालक फगूरम का ही निवासी है, लेकिन हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इलाके में तनाव, प्रशासन अलर्ट घटना के ...

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के सुपुत्र सागर ने रचा इतिहास—माता-पिता के साथ पूरे शहर का नाम किया रोशन!

खरसिया |  जैसे ही CBSE 10वीं का रिजल्ट सामने आया, खरसिया में जश्न का माहौल बन गया। वजह बने नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी के सुपुत्र सागर गर्ग, जिन्होंने 95.6% अंक हासिल कर ऐसा परचम लहराया कि पूरा शहर गर्व से झूम उठा। Delhi Public School, Bhilai (DPS) के इस होनहार छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह साबित कर दिया कि सफलता सिर्फ सपनों से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत से मिलती है।  जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ—फोन, सोशल मीडिया और घर पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।  परिवार में जश्न, शहर में गर्व और हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। सागर ने बेहद विनम्रता के साथ अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा— “उनका विश्वास और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” नगर के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, मित्रों और आम नागरिकों ने सागर की इस उपलब्धि को “खरसिया का गौरव क्षण” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  टॉप 10 मेगा-वायरल हेडलाइन (एकदम आग लगा देने वाली):  95.6% के साथ सागर गर्ग का सुपर ब्लास्ट—खरसिया में जश्न ही जश्न!  रिजल्...

ओवरलोड पिकअप पलटी, 22–23 लोग घायल: निजी वाहन से पहुंची मदद, 108–112 सेवा लेट

  संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा   लैलूंगा (रायगढ़) रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा क्षेत्र के गंजपुर और चिंगारी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सवारियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 22 से 23 लोग घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से अधिक सवारियां भरी गई थीं, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। हादसे की सूचना 108 एम्बुलेंस और 112 सेवा को दी गई, लेकिन समय पर सरकारी मदद मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके कारण घायलों को तत्काल उपचार मिलने में देरी हुई। इस दौरान क्षेत्र के सरपंच ने अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जिससे उन्हें समय पर इलाज मिल सका। लैलूंगा क्षेत्र में पिकअप जैसे माल वाहनों का सवारी के रूप में उपयोग लगातार बढ़ रहा है। ओवरलोडिंग के कारण इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस पर सख्ती नहीं होने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि अवैध सवारी ...