सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदर्शन किया

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदर्शन किया 
कोरबा - महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्‍यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर कोरबा जिला अध्‍यक्षद्वय कुसुम द्विवेदी एवं प्रभा तंवर के नेतृत्‍व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदर्शन किया । 
ओपन थियेटर घंटाघर चौक के पास स्‍थापित डॉ.भीम राव राम जी अंबेडकर प्रतिमा के सामने महिला कांग्रेस की जिला शहर और ग्रामीण के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्‍या में उपस्थित रहे, जिन्‍होंने छत्‍तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटी गई साडि़यों में कथित गड़बड़ी और खराब गुणवत्‍ता को लेकर महिला कांग्रेस ने राज्‍य की विभागीय मंत्री के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री का पुतला दहन किया ।  प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झुमाझटकी की स्थिति भी   बनी ।


महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में महिला विकास विभाग के द्वारा साडि़यों की खरीदी में 9 करोड़ रूपये के घोटाले और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि आधा मीटर छोटी और खराब साड़ियॉं बांटने पर आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है । सौ, दो सौ रूपये की साड़ियां केा पांच सौ रूपये के दर से खरीदी की गई है। साड़ी साढ़े पांच मीटर का बोलकर पांच मीटर वाली साड़ी बांटी गई, जो पहनने में  छोटी है वहीं गुणवत्‍ताविहिन की साड़ी होने के कारण रंग छोड़ने लगी है । 


ग्रामीण अध्‍यक्ष प्रभा तंवर ने दोषी अधिकारियों और विभागीय मंत्री के खिलाफ कार्यवाही करने और आंगनबांड़ी कार्यकर्ताओं को अच्‍छी गुणवत्‍ता वाली साड़ियां प्रदान करने की मांग की है । 


जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा साड़ी वितरण में भारी अनिमियतताएं हुई है और गुणवत्‍ता में भी कमी देखा गया है। जो प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों का अपमान है । विभाग एवं विभागीय मंत्री को प्रदेश भर की महिलाओं से माफी मांगते हुए गुणवत्‍तायुक्‍त साड़ियां देने का कार्य करना चाहिए । 


जिला उपाध्‍यक्ष दुष्‍यंत शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि महिलाओं से बड़े - बड़े वादे कर सत्‍ता में आई सरकार अब उन्‍हें ठगने का काम कर रही है । महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह 1 हजार रूपये देने का वादा था लेकिन आज भी हजारों महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल         रहा है । वहीं दो साल से केवाईसी कराने सेंटरों में घंटों लाईन में लगने पड़ रहे हैं । 


ब्‍लॉक प्रभारी एवं जिला कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पांच सौ रूपये में गैस सिलेण्‍डर देने का वादा सिर्फ जुमला रह गया । पांच सौ में गैस सिलेण्‍डर अभी एक हजार में भी नहीं मिल रहा है । 


ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु ने इस मामले को महिलाओं के आत्‍म सम्‍मान का मामला बताते हुए कहा कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच हो और दोषियों के विरूद्ध सख्‍त कार्रवाई होनी चाहिए । 


कार्यक्रम को पूर्व अध्‍यक्ष सपना चौहान, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, अजा.प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष नारायण कुर्रे (पार्षद) ब्‍लॉक अध्‍यक्ष ए डी जोशी, पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठौर, डॉ.रामगोपाल यादव, शांता मंडावे, रवि खुंटे, हिमांशु सिंह, रामकुमार राठौर, जवाहर निर्मलकर, रमेश वर्मा ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर संजू पैकरा, हरनारायण राठौर, सी के पाण्‍डेय, संतोषी पाटले, त्रिवेणी, सुनीता तिग्‍गा, सीमा उपाध्‍याय, समसुद्दीन, रज्‍जाक खान, आकाश प्रजापति, अवधेश लाठिया, मीरा सिंह, शकीला बेगम, प्रमिला, हमीदुन, अनिल सिंह, पवन चौहान, राजेश श्रीवास, नजामुद्दीन, जीवन कंवर, नंद कुमार, चंद्रवती साहु, गौतम सिह, महेत्‍तरीन बाई सहित कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित 
थे । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फगूरम में दर्दनाक हादसा – 10 साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत, परिजनों में भारी आक्रोश

फगूरम (खरसिया): फगूरम बस स्टैंड के पास आज शाम करीब 5 बजे एक बेहद दुखद और हृदयविदारक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सारस केला गांव की रहने वाली लगभग 10 साल की मासूम बच्ची, जो अपने मामा के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, काले रंग की Creta कार की चपेट में आ गई।  मौके पर ही हुई मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।  परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश घटना के बाद परिवार वालों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।  भारी पुलिस बल तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हालात को काबू में करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  चालक फरार, तलाश जारी बताया जा रहा है कि कार चालक फगूरम का ही निवासी है, लेकिन हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इलाके में तनाव, प्रशासन अलर्ट घटना के ...

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के सुपुत्र सागर ने रचा इतिहास—माता-पिता के साथ पूरे शहर का नाम किया रोशन!

खरसिया |  जैसे ही CBSE 10वीं का रिजल्ट सामने आया, खरसिया में जश्न का माहौल बन गया। वजह बने नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी के सुपुत्र सागर गर्ग, जिन्होंने 95.6% अंक हासिल कर ऐसा परचम लहराया कि पूरा शहर गर्व से झूम उठा। Delhi Public School, Bhilai (DPS) के इस होनहार छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह साबित कर दिया कि सफलता सिर्फ सपनों से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत से मिलती है।  जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ—फोन, सोशल मीडिया और घर पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।  परिवार में जश्न, शहर में गर्व और हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। सागर ने बेहद विनम्रता के साथ अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा— “उनका विश्वास और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” नगर के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, मित्रों और आम नागरिकों ने सागर की इस उपलब्धि को “खरसिया का गौरव क्षण” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  टॉप 10 मेगा-वायरल हेडलाइन (एकदम आग लगा देने वाली):  95.6% के साथ सागर गर्ग का सुपर ब्लास्ट—खरसिया में जश्न ही जश्न!  रिजल्...

ओवरलोड पिकअप पलटी, 22–23 लोग घायल: निजी वाहन से पहुंची मदद, 108–112 सेवा लेट

  संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा   लैलूंगा (रायगढ़) रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा क्षेत्र के गंजपुर और चिंगारी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सवारियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 22 से 23 लोग घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से अधिक सवारियां भरी गई थीं, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। हादसे की सूचना 108 एम्बुलेंस और 112 सेवा को दी गई, लेकिन समय पर सरकारी मदद मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके कारण घायलों को तत्काल उपचार मिलने में देरी हुई। इस दौरान क्षेत्र के सरपंच ने अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जिससे उन्हें समय पर इलाज मिल सका। लैलूंगा क्षेत्र में पिकअप जैसे माल वाहनों का सवारी के रूप में उपयोग लगातार बढ़ रहा है। ओवरलोडिंग के कारण इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस पर सख्ती नहीं होने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि अवैध सवारी ...