बैठक में परशुराम जयंती महोत्सव के लिए हुआ चयनब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सर्व सम्मति से बने ओमवीर उपाध्याय
पिनाहट आगरा। आगामी परशुराम जयंती महोत्सव के लिए बैठक के द्वारा ब्राह्मण समाज पिनाहट के अध्यक्ष के पद पर सर्व सम्मति से ओमवीर उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। आगामी परशुराम जयंती महोत्सव के लिए ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष चयन हेतु रविवार को दाऊजी महाराज मंदिर के पीछे गौशाला में ब्राह्मण समाज की एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा सर्वसम्मति से ओमवीर उपाध्याय को ब्राह्मण समाज पिनाहट का अध्यक्ष चुना गया है। ओमवीर उपाध्याय के नेतृत्व में ही आगामी परशुराम जयंती महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता रमाकांत चुरारिया ने की है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य मुन्ना लंबरदार, विजय(बन्टू) वित्थरिया, राम बहादुर वित्थरिया, सुनील शर्मा, रमाकांत शर्मा, हरिशंकर शर्मा, प्रमोद पाराशर, प्रशांत तिवारी सभासद, हर्ष कुमार कटारा, श्री कृष्णा विधौलिया, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें ।
Ram Bahadur Sharm
टिप्पणियाँ