सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर


उत्तर बस्तर कांकेर 19 अप्रैल 2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकूद और युवा कल्याण एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज कांकेर जिले के चारामा में मावा मोदोल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। लोकार्पण पश्चात उन्होंने लाईब्रेरी का अवलोकन कर वहां अध्ययनरत युवाओं से संवाद किया तथा उनसे अपने विद्यार्थी जीवन को साझा करते हुए कहा कि लगन से पढ़ाई करें, सरकार जो सुविधाएं उपलब्ध करा रहीं है, उसका लाभ उठाए और सफल होकर अपने देश-प्रदेश व क्षेत्र का नाम रौशन करें। देश के प्रति हमेशा निष्ठावान रहें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी। कुल 43 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त लाईब्रेरी में एक साथ 75 विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंंगे। लाईब्रेरी के ेछत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष शालिनी राजपूत तथा जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी विशेष रूप से उपस्थि थी।
लाईब्रेरी के शुभारंभ अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लगातार बच्चों के भविष्य को गढ़ने का कार्य किया जा रहा है। चाहे दिल्ली मे ंप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना हो, अथवा प्रदेश में लाईब्रेरी व नालंदा परिसरों की स्थापना, विधार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समूचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कांकेर जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा लगातार बच्चों के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, इसी कड़ी में आज मावा मोदोल लाईब्रेरी चारामा का शुभारंभ हो रहा है। पूरे क्षेत्र के बच्चे यहां अच्छे वातावरण में पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों सहित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी युवाओं एवं उनके पालकों को अपनी शुभकामनाएं भी दी।े
समारोह को स्थानीय विधायक सावित्री मंडावी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मावा मोदोल लाइब्रेरी की स्थापना से इस क्षेत्र के बच्चों को लाइब्रेरी का लाभ मिलेगा। मावा मोदोल लाईब्रेरी में अच्छी तैयारी कर बच्चे अपना भविष्य संवार सकते हैं। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसार ने अपने उद्बोधन में बताया कि जिले के सभी 11 तहसील मुख्यालय में मावा मोदोल लाईब्रेरी की स्थापना की जाएगी, ताकि उस क्षेत्र के बच्चे लाईब्रेरी में पढ़ाई कर उच्च पदों पर आसीन हो सके। कांकेर जिले का यह छंटवा लाईब्रेरी है, इससे पूर्व कांकेर, भानुप्रतापपुर, कोरर, दुर्गूकोंदल और अंतागढ़ में मावा मोदोल निःशुल्क लाईब्रेरी संचालित की जा रही है। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक, नगर पंचायत चारामा के अक्ष्यक्ष भुनेश्वर नाग, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, सीईओ जिला पंचायत हरेश मंडावी, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, महेश जैन, उमादेवी शर्मा सहित गणमान्य नागरिक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फगूरम में दर्दनाक हादसा – 10 साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत, परिजनों में भारी आक्रोश

फगूरम (खरसिया): फगूरम बस स्टैंड के पास आज शाम करीब 5 बजे एक बेहद दुखद और हृदयविदारक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सारस केला गांव की रहने वाली लगभग 10 साल की मासूम बच्ची, जो अपने मामा के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, काले रंग की Creta कार की चपेट में आ गई।  मौके पर ही हुई मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।  परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश घटना के बाद परिवार वालों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।  भारी पुलिस बल तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हालात को काबू में करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  चालक फरार, तलाश जारी बताया जा रहा है कि कार चालक फगूरम का ही निवासी है, लेकिन हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इलाके में तनाव, प्रशासन अलर्ट घटना के ...

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के सुपुत्र सागर ने रचा इतिहास—माता-पिता के साथ पूरे शहर का नाम किया रोशन!

खरसिया |  जैसे ही CBSE 10वीं का रिजल्ट सामने आया, खरसिया में जश्न का माहौल बन गया। वजह बने नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी के सुपुत्र सागर गर्ग, जिन्होंने 95.6% अंक हासिल कर ऐसा परचम लहराया कि पूरा शहर गर्व से झूम उठा। Delhi Public School, Bhilai (DPS) के इस होनहार छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह साबित कर दिया कि सफलता सिर्फ सपनों से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत से मिलती है।  जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ—फोन, सोशल मीडिया और घर पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।  परिवार में जश्न, शहर में गर्व और हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। सागर ने बेहद विनम्रता के साथ अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा— “उनका विश्वास और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” नगर के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, मित्रों और आम नागरिकों ने सागर की इस उपलब्धि को “खरसिया का गौरव क्षण” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  टॉप 10 मेगा-वायरल हेडलाइन (एकदम आग लगा देने वाली):  95.6% के साथ सागर गर्ग का सुपर ब्लास्ट—खरसिया में जश्न ही जश्न!  रिजल्...

ओवरलोड पिकअप पलटी, 22–23 लोग घायल: निजी वाहन से पहुंची मदद, 108–112 सेवा लेट

  संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा   लैलूंगा (रायगढ़) रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा क्षेत्र के गंजपुर और चिंगारी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सवारियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 22 से 23 लोग घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से अधिक सवारियां भरी गई थीं, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। हादसे की सूचना 108 एम्बुलेंस और 112 सेवा को दी गई, लेकिन समय पर सरकारी मदद मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके कारण घायलों को तत्काल उपचार मिलने में देरी हुई। इस दौरान क्षेत्र के सरपंच ने अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जिससे उन्हें समय पर इलाज मिल सका। लैलूंगा क्षेत्र में पिकअप जैसे माल वाहनों का सवारी के रूप में उपयोग लगातार बढ़ रहा है। ओवरलोडिंग के कारण इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस पर सख्ती नहीं होने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि अवैध सवारी ...