पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण, पासिंग आउट परेड की तैयारियों का लिया जायजा दिये गये निर्देश।
* आज दिनांक 17.04.2026 को पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण की गई। इसके उपरांत उन्होंने परेड का टोलीवार निरीक्षण करते हुए जवानों की वेशभूषा, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं परेड की समग्र गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया।
* निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा आगामी 20 अप्रैल को प्रस्तावित पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत समस्त परेड से संबंधित गतिविधियों का विस्तृत रिहर्सल भी कराया गया। उन्होंने परेड की एकरूपता, कदमताल, सलामी की शुद्धता एवं अन्य आवश्यक मानकों पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
* परेड के दौरान पाई गई कमियों को चिन्हित कर उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, ताकि पासिंग आउट परेड को उच्च स्तर की गुणवत्ता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया जा सके।
* इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अपराध श्री गौरव उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) श्री शिवकुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
* संवाददाता
* कमलेश सोनी
* प्रभारी विकास खंड जैतपुर
*
टिप्पणियाँ